Gorakhpur News: संविधान बदलने वालों को जनता बदल देगी: अखिलेश यादव

Gorakhpur News: प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव आज गोरखपुर में काजल निषाद के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। इस दौरान दोनों ने संबोधित किया।

Update: 2024-05-25 13:32 GMT

गोरखपुर में अखिलेश यादव और प्रियंका। (Pic: Newstrack)

Gorakhpur News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने शनिवार को गोरखपुर में सहारा स्टेट में परिसर में गोरखपुर की सपा प्रत्याशी काजल निषाद और बांसगांव से कांग्रेस प्रत्याशी सदल प्रसाद के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि चंदा लेने में व्यस्त मोदी के पास जनता की समस्याओं के लिए वक्त नहीं है।

प्रियंका गांधी ने बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि रऊवा प्रेम, सद्भाव और हमारे लोकतंत्र की नींव है। लेकिन आज देश में कैसी राजनीति चल रही है। क्या प्रेम और सदभावना की राजनीति है? क्या केंद्र एवं प्रदेश की सरकार आपके लिए चल रही है? प्रियंका ने कहा कि देश में 70 करोड़ लोग बेरोजगार हैं। 45 साल में सबसे बड़ी बेरोजगारी देश झेल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी संविधान की बात करते हैं लेकिन संविधान के प्रति आदर नहीं है। इनके प्रत्याशी संविधान बदलने की बात करते हैं। प्रियंका गांधी ने न्याय पत्र में घोषित पांच न्याय एवं 24 गारंटियों की जानकारी दी। कहा कि पेपर लीक के खिलाफ कानून लाएंगे। सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन निशुल्क होंगे।

बिजली के बिल के बारे में इसने सवाल कीजिये

प्रियंका ने कहा मताधिकार का अधिकार आपके पास है, ये इसे भी कमजोर कर देंगे। हमारी सरकार बनी तो नौजवानों को रोजगार दिलाने का काम हमारा गठबंधन करेगा। प्रियंका ने कहा कि ये लोग कहते हैं कि इंडिया गठबंधन के लोग बिजली चुराएंगे। इनसे तो पूछिए कि इतने बड़े बड़े बिजली के बिल आप के ही राज में मिल रहे हैं।

संविधान बदलने वालों को जनता बदल देगी: अखिलेश

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा संविधान को बदलना चाहती है, लेकिन जनता सब देख रही है। इस बार जनता संविधान बदलने की मंशा रखने वालों को ही बदल देगी।

Tags:    

Similar News