Gorakhpur News: जंगल में फर्जी पुलिस बनकर प्रेमी जोड़ों को धमकाता, रेप कर डायरी में दर्ज करता था नाम, अब HIV संक्रमित

Gorakhpur News: कुसम्ही जंगल काफी घना है। अक्सर प्रेमी जोड़े एकांत की तलाश में जंगल में चले जाते हैं। इन्हें अर्दब में लेकर फर्जी पुलिस वाला पूछताछ करता। घर वालों को बताने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता है।

Update:2024-06-25 08:10 IST

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Gorakhpur News: कहते हैं बुरे काम का नतीजा भी बुरा ही होता है। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के मंडलीय कारागार में बंद एक हिस्ट्रीशीटर के साथ हुआ है। वह गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग पर कुसम्ही जंगल में घूमने गए प्रेमी जोड़ों को फर्जी पुलिस वाला बनकर दबोचता था। प्रेमी को बंधक बनाकर उसकी प्रेमिका के साथ रेप करता था। इतना ही नहीं करतूत को डायरी में दर्ज भी करता था। तीन साल पहले रेप के केस में गोरखपुर जेल में भेजा गया। एक बार फिर रेप के केस में वह जेल में है। बीते शुक्रवार को रूटीन जांच में वह एचआईवी संक्रमित मिला है। उसे जेलर ने हाई सिक्योरिटी बैरक में निगरानी में रखा है।

कुसम्ही जंगल काफी घना है। अक्सर प्रेमी जोड़े एकांत की तलाश में जंगल में चले जाते हैं। इन्हें अर्दब में लेकर फर्जी पुलिस वाला पूछताछ करता। घर वालों को बताने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता है। जंगल में घूमने को आने वाले प्रेमी युगल से हिस्ट्रीशीटर अपने साथियों के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म करता था। उसकी डायरी बताती है कि पिछले एक दशक में उसने कई लड़कियों को अपने हवस का शिकार बनाया है।

तीन साल पहले रेप के केस में गया था जेल

हिस्ट्रीशीटर एक शिकायत के बाद तीन साल पहले रेप केस में जेल गया था। इसके बाद पुलिस की सख्ती की वजह से कुसम्ही जंगल में इस तरह की वारदात नहीं हो रही थी। उस समय आरोपियों ने खुद को पुलिसवाला बताते हुए अर्दब में लिया और वारदात को अंजाम दिया था। बाद में जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

जेल से छूटने के बाद फिर रेप का केस

पुलिस पिकेट के हटते ही गुरुवार को कुशीनगर जिले के हाटा इलाके के युवक के साथ आई महिला से आरोपियों ने बदसलूकी करने के साथ ही लूटपाट की थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जेल में जाने के बाद खोराबार थाना क्षेत्र के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर की तबीयत खराब होने लगी। जानकारी पर जेल प्रशासन ने जांच कराई। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में उसके एचआईवी संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जानकारी होते ही जेल प्रशासन ने आरोपी को हाई सिक्योरिटी बैरक में रख दिया है। जेलर एके कुशवाहा का कहना है कि आरोपी के जेल में आने के बाद जांच कराई गई। जांच में एचआईवी पॉजिटिव की रिपोर्ट आई है। उसे हाईसिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। जानकारी जिला प्रशासन को भी भेज दी गई है। उससे मिलने वालों पर भी सख्ती कर दी गई है।



Tags:    

Similar News