Gorakhpur: गोरखपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की दुर्घटना में मौत, पत्नी और बेटी घायल

Gorakhpur: गाजीपुर के बिरनो टोल प्लाजा के पास गाड़ी आनियंत्रित होकर दूसरी गाड़ी से टकरा गई। दुघर्टना में आशुतोष त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई।

Update: 2024-06-25 04:01 GMT

आशुतोष त्रिपाठी की छतिग्रस्त कार। (Pic: Newstrack) 

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की सोमवार की आधी रात गाजीपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी पत्नी और दो बेटियां भी हादसे में गम्भीर रूप से घायल हैं। पत्नी का इलाज वाराणसी में बीएचयू में हो रहा है। उनके निधन पर कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार आशुतोष त्रिपाठी परिवार के साथ वाराणसी गए हुए थे। सोमवार को ही रात में गाड़ी से गोरखपुर लौट रहे थे। अभी वह गाजीपुर के बिरनो टोल प्लाजा के पास पहुंचे थे की गाड़ी आनियंत्रित होकर दूसरे गाड़ी से टकरा गई। दुघर्टना में आशुतोष त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई।

पत्नी और बेटी की हालत गंभीर

उनकी पत्नी रंजना तिवारी और बेटी अदिति को घायल अवस्था में गाजीपुर जिला अस्पताल भेजा गया। जहां गम्भीर स्थिति को देखते हुए दोनों को बीएचयू भेज दिया गया। बीएचयू ट्रामा सेंटर में दोनों का इलाज चल रहा है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने बताया कि देर रात करीब 12 बजे हादसे की सूचना मिली। तत्काल गाजीपुर जिला के पदाधिकारी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी सक्रिय हुए। पत्नी रंजना खतरे से बाहर बताई जा रही है। बेटी अदिति का जबड़ा टूट गया है। हालांकि वह भी खतरे के बाहर है। बीएचयू ट्रामा सेंटर में एमआरआई किया जा रहा है। हादसे की सूचना पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ कई पदाधिकारी बीएचयू पहुंच गए हैं। इलाज को लेकर पूरा इंतजाम किया जा रहा है। मृतक आशुतोष त्रिपाठी का अंतिम संस्कार कहा होगा यह तय नहीं हुआ है। परिवार के सभी सदस्य वाराणसी रवाना हो गए हैं।

शोक सभा में प्रार्थना करेंगे कांग्रेसी

कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने हादसे को लेकर शोक व्यक्त किया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को दिन में 3:00 बजे गोरखपुर में न्यू क्लासिक फर्नीचर छठी माई के स्थान पर तौकीर आलम की दुकान पर मृतक के आत्मा को शांति को लेकर प्रार्थना करेंगे। इसमें अंतिम संस्कार से लेकर परिवार के मदद को लेकर चर्चा होगी। 

Tags:    

Similar News