राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के दौरों से अधिकारियों को आ रहा पसीना

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज लखनऊ के छावनी परिसर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र एवं वृद्धाश्रम, बलरामपुर अस्पताल तथा हजरतगंज थाने का भ्रमण किया।

Update: 2019-08-31 15:42 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज लखनऊ के छावनी परिसर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र एवं वृद्धाश्रम, बलरामपुर अस्पताल तथा हजरतगंज थाने का भ्रमण किया।

राज्यपाल आनंदीबेन ने छावनी परिसर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों से भेंट कर हिन्दी एवं अंग्रेजी का अक्षर ज्ञान और गिनती सुनी। राज्यपाल ने शिक्षिकाओं से बच्चों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के विषय में चर्चा की। उन्होंने कहा कि बच्चे स्लेट पर चॉक से लिखते हैं इसलिये खाने से पहले उनमें हाथ धोने की आदत डालें। वृद्धाश्रम में उन्होंने बुजुर्गों का हालचाल लिया। नाम पूछकर कहाँ से एवं कब आये हैं और क्या सुविधाएं मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें...एनआरसी पर सोनिया के घर हुई बैठक, कांग्रेस ने रखी ये दो बड़ी मांगे

राज्यपाल ने बलरामपुर अस्पताल के ओपीडी कॉम्प्लेक्स, पंजीयन हॉल, पोषण एवं पुनर्वास केन्द्र, सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, ईएनटी महिला वार्ड, महिला सर्जरी वार्ड, आई0सी0यू डेंटल सर्जरी कक्ष का निरीक्षण किया तथा आयुष्मान भारत के अंतर्गत स्वास्थ्य लाभ पाने वाली महिलाओं से मिलकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों को फल वितरित किये तथा चिकित्सकों से अस्पताल के बारे में अन्य जानकारियां भी प्राप्त कीं।

यह भी पढ़ें...गृह मंत्री अमित शाह से मिले इंटरपोल महासचिव, जानिए क्या है इंटरपोल

राज्यपाल ने हजरतगंज थाने का भी भ्रमण किया तथा थाने के भ्रमण पर सहाय सिंह बालिका इंटर कालेज नरही की छात्राओं से भेंट की। छात्राओं ने हजरतगंज थाने में सीसीटीवी, पुलिस की कार्यप्रणाली, आरक्षी से पुलिस महानिदेशक तक के पदों की जानकारी, महिला एवं पुरूष बंदीगृह, 1090 एवं 100 नम्बर, फायर बिग्रेड एवं अन्य हेल्प लाईन नम्बरों सहित यातायात नियमों की जानकारी ली।

उन्होंने छात्राओं से कहा कि ऐसी पुलिस सेवाओं के नम्बर लिखकर अपने पास रखें तथा स्कूल, घर, परिवार और मोहल्लें में भी इसकी जानकारी दें। विद्यालय में प्रार्थना के समय बच्चों को इसकी जानकारी देनी चाहिए।

यह भी पढ़ें...चोर चोर बच्चा चोर! कहीं भी सुने, धीरे से ‘नौ दो ग्यारह’ हो जायें

राज्यपाल ने छात्राओं को महिलाओं से संबंधित कानूनी नियमों की भी जानकारी दी। राज्यपाल ने थाने में साइबर सेल एवं महिला थाने का भ्रमण किया तथा शिकायत पंजिका, महिला उत्पीड़न के मामले और उस पर की गई कार्यवाही के बारे में भी जानकारी ली।

Tags:    

Similar News