Hapur News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, दो गिरफ्तार

Hapur News: पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए घेराबंदी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गया। घायलावस्था में बदमाश को अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती किया गया है।

Report :  Avnish Pal
Update:2023-12-03 12:41 IST
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार (Newstrack)

Hapur News: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली क्षेत्र में पुलिस व बाइक सवार बदमाश के बीच सिखेड़ा नयाबांस मार्ग पर मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का ईनामी बदमाश घायल हो गया। वहीं, उसके साथी को भी पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

एडिशनल एसपी ने किया मुठभेड़ का खुलासा

अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि थाना सिम्भावली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह शनिवार की देर रात पुलिस टीम के साथ गस्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बाइक सवार दो बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में सिखेड़ा- नयाबांस मार्ग से होकर आ रहे हैं। सूचना पर उन्होंने इसी मार्ग पर सख्ती के साथ चैकिंग शुरू कर दी।इस दौरान पुलिस को बाइक सवार दो बदमाश आते दिखाई दिए। जिन्हें रुकने का इशारा किया गया। उन्होंने तभी पुलिस पर फायरिंग कर दी और फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए घेराबंदी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गया। घायलावस्था में बदमाश को अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती किया गया है। वहीं  दूसरे बदमाश को भी गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने बदमाशों से यह सामान किया बरामद 

पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अजय उर्फ बब्बू, थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटैल बताया है। बब्बू ही पुलिस मुठभेड़ में घायल  हुआ है। वहीं मेरठ जनपद के दूसरे बदमाश अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से बाइक, तमंचा, कारतूस, चाकू, और खोखा कारतूस बरामद किया है।

Tags:    

Similar News