संचारी रोगों को लेकर 860 टीम करेगी चलाएगी अभियान, एक से 31 जुलाई तक रहेगा अभियान

Hapur News: जिला मलेरिया अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 31 जुलाई चलाया जाएगा। स्कूलों में छात्रों को भी मच्छरों के लावा पनपने के स्रोतो की जानकारी दी जाएगी।

Report :  Avnish Pal
Update: 2024-06-26 08:35 GMT

संचारी रोगों को लेकर 860 टीम करेगी चलाएगी अभियान (न्यूजट्रैक)

Hapur News: जनपद में एक जुलाई से विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की 860 टीमें घर-घर जाएगी और संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। वह लोगों को इससे बचाव के उपाय भी बताएगी। यह अभियान 31 जुलाई तक लगातार चलाया जाएगा। अभियान में विभिन्न विभाग भी प्रतिभाग करेंगे। लेकिन स्वास्थ्य विभाग अभियान का नोडल रहेगा। सभी विभागो और स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाएगी। इस सबंध में बुधवार को नगर पालिका में सफाई नायकों की बैठक भी ली गईं है।

क्या बोले जिम्मेदार

जिला मलेरिया अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 31 जुलाई चलाया जाएगा। इसके अलावा 11 से 31 जुलाई के बीच दस्तक अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम टीबी समेत अन्य बीमारी से ग्रस्त मरीजों की पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र तक लेकर पहुंचेगी। वहीं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान स्कूलों में छात्रों को भी मच्छरों के लावा पनपने के स्रोतो की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका एवं नगर पंचायत मोहल्ला निगरानी समितियों के माध्यम से संचारी रोगों के साथ-साथ शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, खुले में शौच न करना तथा मच्छरों के रोकथाम जागरूकता के लिए कार्य करेंगी। खुली नालियों को ढकने की व्यवस्था की जायेगी, फॉगिंग कराया जायेगा, झाड़ियों की सफाई करायी जायेगी। कहा कि पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम स्तर पर सफाई, हाथ धोना, शौचालय की सफाई तथा जल निकासी की व्यवस्था करायी जायेगी।

ग्राम स्तर पर प्रधान अभियान के नोडल होंगे। उथले हैंडपम्प को लाल रंग से चिन्हित किया जायेगा, खराब इंडिया मार्क टू हैंडपम्प ठीक कराया जायेगा, जलाशय एवं नालियों की सफाई करायी जायेगी, झाड़ियों की सफाई के साथ ही मैलाथियान से फागिंग करायी जायेगी। गांव में कूड़ेदान की व्यवस्था भी की जायेगी। पशुपालन विभाग सूकर पालकों को अन्य व्यवसाय जैसे पोल्ट्री उद्योग को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। सूअरबाड़ों पर वेक्टर नियंत्रण एवं सीरो सर्विलेन्स की व्यवस्था करायेंगे।

11 विभाग अभियान में देंगे साथ

डीएमओ सतेंद्र कुमार नें बताया कि अभियान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर विकास पंचायती राज, पशुपालन विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहर, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग मिलकर कार्य करेंगे।

Tags:    

Similar News