Hapur News: लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए, किसानों के बीच पहुंच रही BJP

Hapur News: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा प्रदेश में फर्टिलाइजर पर्याप्त मात्रा में प्रदेश सरकार के पास उपलब्ध है। सपा, बसपा की सरकार में किसान को डीएपी, यूरिया के लिए लाठी खानी पड़ती थी।

Report :  Avnish Pal
Update: 2023-12-24 09:19 GMT

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Newstrack)

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से अधिक सीटें जीतेंगी। अभी पांच राज्यों के चुनाव परिणामों ने इस बात का संकेत दे दिया है कि देश में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का मुकाबला कोई नहीं कर सकता है। चाहे वह आईएनडीए हो या पीडीए हो। यह सब वो लोग हैं जो चुनाव के समय में इकट्ठा होते हैं और चुनाव बीतने के बाद बिखरते हैं। यह पांच राज्यों के चुनाव में भी दिखाई दिया कि सीटों की मारामारी किस तरह से होती है। इनका उद्देश्य है कि देश में हो रहे विकास में किस तरह बाधा पहुंचाई जाए।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा प्रदेश में फर्टिलाइजर पर्याप्त मात्रा में प्रदेश सरकार के पास उपलब्ध है। सपा, बसपा की सरकार में किसान को डीएपी, यूरिया के लिए लाठी खानी पड़ती थी। सूर्य प्रताप शाही ग्राम असौड़ा में भाजपा के प्रवक्ता अवनीश त्यागी के यहां आयोजित चाय चौपाल कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।

मंत्री ने वार्ता कर कही ये बातें

पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के बहुत हितैषी रहे हैं। उन्होंने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक कानूनों में संशोधन किया। चौधरी साहब का जीवन किसानों के लिए समर्पित रहा। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी की भी जयंती है। इन दोनों के जीवन का एक लक्ष्य था और बराबर वो कहते थे कि देश की खुशहाली का रास्ता किसानों के खेत और खलियानों से होकर निकलता है। जहां चौधरी साहब ने कानूनों में सुधार करने का काम किया। वहीं, अटल विहारी बाजपेयी ने किसानों के लिए बहुत सारी सुविधा दी। जिसके लिए यह दोनों हमेशा याद किए जाएंगे। गांव को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया। किसानों को साहूकारों के पास कर्ज लेने के लिए जाना पड़ता था। इस समस्या का हल करते हुए उन्होंने कम ब्याज पर किसान क्रेडिट कार्ड की व्यवस्था की। इससे कृषि क्षेत्र के अंदर बहुत बड़ी क्रांति आई। 

Tags:    

Similar News