Hapur: भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने तालाब की भूमि पर किया कब्जा, एक लाख 54 हजार का लगा जुर्माना

Hapur: जनपद में भूमाफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करते हुए न्यायालय तहसीलदार न्यायिक ने एक भाजपा नेता पर डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

Report :  Avnish Pal
Update: 2023-12-14 07:05 GMT

भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने तालाब की भूमि पर किया कब्जा (सोशल मीडिया)

Hapur News: जनपद में भूमाफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करते हुए न्यायालय तहसीलदार न्यायिक ने एक भाजपा नेता पर डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। उन पर सरकारी तालाब पर बनाए गए कार्यालय के कारण न्यायालय ने बेदखली का आदेश देते हुए यह जुर्माना लगाया है। न्यायालय के आदेश के बाद जनपद के भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया है।

यह हुई भाजपा नेता पर कार्यवाही

भाजपा के गालद मंडल अध्यक्ष नवीन तोमर पुत्र कालू के खिलाफ न्यायिक तहसीलदार श्वेता गुप्ता की न्यायालय में भूमि प्रबंधक समिति बनाम नवीन तोमर के खिलाफ बेदखली की कार्यवाही चल रही थी। जिस पर मजिस्ट्रेट ने गांव गालद के खसरा नबर 444 की जांच आख्या मांगी गई थी। राजस्व निरीक्षक ने जांच करते हुए लिखा की तालाब की भूमि पर लगभग 35 वर्ग मीटर पर कब्जा करते हुए कार्यालय का निर्माण किया गया है। कार्यलय वर्तमान में भाजपा के मंडल अध्यक्ष नवीन तोमर का बताया जा रहा है। जिसके खिलाफ भाजपा नेता पर एक लाख 54 हजार का जुर्माना लगा कर कार्यवाही की गई है।

मंडल अध्यक्ष ने एकतरफा कार्यवाही का लगाया आरोप

भाजपा के मंडल अध्यक्ष नवीन तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायिक तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट का आकलन किए बिना एकतरफा फैसला सुनाया है।इस फैसले के खिलाफ वह डीएम न्यायालय में वाद दायर करेंगे।

Tags:    

Similar News