Hapur News: राहुल गांधी के बयान पर फूटा BJP कार्यकर्ताओं का गुस्सा, नेता प्रतिपक्ष का पुतला फूंकने का प्रयास

Hapur News: कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के विदेश में दिये गए बयान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं शुक्रवार को जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का अतरपुरा चौपले पर पुतला फूंकने का प्रयास किया।

Report :  Avnish Pal
Update:2024-09-27 20:24 IST

Hapur News ( Pic- Newstrack)

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के विदेश में दिये गए बयान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं शुक्रवार को जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का अतरपुरा चौपले पर पुतला फूंकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओ से पुतला छीन लिया। जिसको लेकर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओ के बीच नोकझोंक भी हुई। इस दौरान सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया।

कांग्रेस की मानसिकता को घर -घर जाकर करेंगे उजागर

बुलंदशहर लोकसभा सासंद और भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ भोला सिंह नें कांग्रेस नेता राहुल गाँधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी संविधान और आरक्षण को लेकर देश की जनता को गुमराह कर रही है। राहुल गाँधी को दलित समाज के लोगों सें माफ़ी मांगनी चाहिये। क्योंकि उन्होंने अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को सविधान की दुहाई देकर भ्रमित करने का काम किया है। कांग्रेस के शासनकाल में अनुसूचित जाति और जनजाति को गुमराह कर सविधान का अपमान किया है।इस दौरान उन्होंने राहुल गाँधी के अमेरिका में दिए बयान की कड़ी निदा जाहिर की। उन्होंने कहा कांग्रेस नेताओं की कथनी और करनी के अंतर को भाजपा पुरे देश में पहुंचाने का काम करेंगी।उन्होंने कहा कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को अमेरिका में दिए गए अपने बयान को लेकर देश सें माफ़ी मांगनी चाहिए।

इस दौरान यह लोंग रहे मौजूद

नगर विधायक विजयपाल आढ़ती, एससी मोर्चे के जिलाध्यक्ष सुमित पार्चा, एससी मोर्चे के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव रुड़कीवाल, जिला महामंत्री मोहन सिंह, मनोज वाल्मीकि समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News