Hapur News: 4.5 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर पुलिस के चढ़े हत्थे, भेजा गया जेल

Hapur News: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ की थाना धौलाना पुलिस नें बृहस्पतिवार को तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 4.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

Report :  Avnish Pal
Update: 2024-06-27 13:03 GMT

पुलिस गिरफ्त में आरोपी। Photo- Newstrack 

Hapur News: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ की थाना धौलाना पुलिस नें बृहस्पतिवार को तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 4.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस गांजा तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच में जुट गईं है। फ़िलहाल पुलिस आरोपियों के तार कहाँ से जुड़े हैं इस बात की छानबीन में भी जुटी हुई है। उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में भी पुलिस पड़ताल कर रही है। फ़िलहाल पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा है। इनके गैंग के बारे में भी जानकारी की जा रही है। 

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन गांजा तस्कर भारी मात्रा में गांजा लेकर गालन्द पुल से नहर पटरी की तरफ आने वाले हैं। सूचना मिलने पर पुलिस गालन्द नहर पटरी पर अलर्ट हो गई। यहां पुलिस वाहन चेकिंग करने लगी। इसी दौरान पुलिस को तीन लोग संदिग्ध परिस्थितियों में आते हुए दिखाई दिए। जब पुलिस ने तीनों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर आरोपियों को धर-दबोचा। तलाशी के दौरान तीनों गांजा तस्करों से पुलिस ने 4.5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

ओडिशा से गांजा लाते थे तस्कर

पकड़े गए तस्करों की पहचान पुलिस ने थाना हाफिजपुर निवासी गांव बड़ोदा सिहानी के जुम्मा, थाना पिलखुवा के गांव सिखेडा निवासी यासीन, थाना पिलखुवा के गांव गालन्द निवासी बुद्ध सिंह के तौर पर की है। थाना धौलाना प्रभारी देवन्द्र बिष्ट का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत तीन शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा भी बरामद हुआ है। इनके अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अभी इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Tags:    

Similar News