Hapur News: घर के बाहर युवक पर हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग, अब पुलिस ने लिया एक्शन
Hapur News Today: इस सबंध में सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा का कहना है कि 11 अक्टूबर को दो बाइकों पर सवार होकर आये युवकों नें घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गईं थीं।;
Hapur Firing on Young Man Outside House Rewarded Criminal Arrested
Hapur News in Hindi: यूपी के जनपद हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र में एक युवक को गोली मारने की वारदात को अंजाम देने वाले 25-25 हजार के दोनों मुख्य आरोपियों को पुलिस नें गिरफ्तार किया है इससे पूर्व में भी पुलिस नें तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनको जेल भेजा था।पुलिस नें आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
यह था पूरा प्रकरण
पुलिस नें जानकारी देते हुए बताया कि श्यामपुर गांव के सैंसरपाल ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि 11 अक्टूबर 2024 को उसके घर पर दुर्गा पूजन चल रहा था। इसमें उसके रिश्तेदार और परिचित भी शामिल हुए थे, दोपहर के समय करीब 12 बजे दो बाइकों पर सवार गांव के ही गुल्लु, सुशांत,शुभम, जयविंद, विनोद हथियारों से लैस होकर आरोपी उसके घर के बाहर पहुंचे। आरोपियों ने पीड़ित द्वारा पूर्व में कुछ लोगों के खिलाफ दर्ज कराए मुकदमे में फैसला करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में उसके बेटे के कूल्हे और जांघ में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको लेकर पुलिस नें मामले में छानबीन कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था वही दो आरोपी लबे समय से फरार चल रहें थें। जिनकी गिरफ्तारी के लिए हापुड़ एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह नें 25 -25 हजार का इनाम घोषित किया था।जिन्हे आज पुलिस नें गिरफ्तार किया है।
सीओ नें किया घटना का खुलासा
इस सबंध में सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा का कहना है कि 11 अक्टूबर को दो बाइकों पर सवार होकर आये युवकों नें घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गईं थीं।जिसमें पुलिस नें तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अन्य फरार चले रहें दोनों मुख्य आरोपियों को लेकर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था।पुलिस नें दोनों मुख्य आरोपियों को ततारपुर गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों नें अपना नाम गुल्लु उर्फ़ शिवांश शर्मा पुत्र नरेंद्र शर्मा निवासी जरोंठी रोड नवदुर्गा कॉलोनी और सुशांत उर्फ़ विक्की उर्फ़ कबूतर पुत्र अनिल कुमार निवासी अनुज विहार बताया था। दोनों आरोपियों से एक पिस्टल, एक तमचा, कारतूस, एक कार बरामद की है। दोनों के खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।