Hapur News: लखनऊ के आम महोत्सव में मिठास बिखेरेगा हापुड़ का आम, 12 किसान आमंत्रित

Lucknow Mango Festival: जिला उद्यान अधिकारी डॉ. हरित कुमार ने बताया कि जनपद के किसानों को इससे सीधा लाभ मिलेगा। लख़नऊ के आम महोत्सव में एक हजार अधिक वैरायटी, जो नई-नई तकनीकी की है।

Report :  Avnish Pal
Update: 2024-07-11 11:15 GMT

Hapur News (Pic: Newstrack) 

Hapur News: अगर हम फलों की बात करें तो, फलों में शामिल आम को फलों का राजा कहा जाता है। इस बार जनपद हापुड़ के आम अब लखनऊ महोत्सव में अपनी मिठास घोलेंगे। इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारी कर ली गई है। जिले के 12 किसानों को इस महोत्सव में शामिल होने के लिए भेजा जाएगा। जहां निःशुल्क रूप से आने जाने का खर्च उद्यान विभाग निर्वाहन करेगा और किसानों को नई तकनीकी की जानकारी हासिल करवाने के साथ ही उन्हें वहां पर प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित भी किया जाएगा। जनपद के 12 किसान इस पूरे कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके लिए उन्हें सूचीबद्ध कर लिया गया है।

जनपद सें 12 किसान जाएंगे लख़नऊ

अगर बात हापुड़ जनपद की करें तो यहां बड़े पैमाने पर किसान आम की खेती करते हैं। उसमें किसान विक्रम सिंह, हर्ष वर्धन त्यागी, प्रकाश सिंह, विकार अहमद, दाऊद खा, संजीव त्यागी, रीना, अमर सिंह, दिनेश त्यागी, अब्दुल रसीद, कालू सिंह अपने-अपने आम के उत्पाद लेकर प्रदर्शन सें भाग लेंगे। इसमें सें हर्ष वर्धन त्यागी अपने जैविक तरीके सें उगाए गए आमों का प्रदर्शन करेंगे। जिन्हें आम महोत्सव में भेजा जाएगा। इन्होंने आम की अलग-अलग वैरायटी अपने खेतों में तैयार की है और उसकी अच्छी खासी बिक्री और पैदावार कर प्रगतिशील किसान के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। जनपद के किसानों को फायदा मिल सके और उनकी पहचान जनपद के साथ प्रदेश स्तर पर हो सके। इसके लिए बड़ी संख्या में किसानों को भेजा जा रहा है।

किसानों को होगा अच्छा फायदा

जिला उद्यान अधिकारी डॉ. हरित कुमार ने बताया कि जनपद के किसानों को इससे सीधा लाभ मिलेगा। लख़नऊ के आम महोत्सव में एक हजार अधिक वैरायटी, जो नई-नई तकनीकी की है। 12 सें 14 जुलाई तक लख़नऊ में महोत्सव आयोजित होगा। वहाँ पहुंचकर किसान हासिल कर सकेंगे और भविष्य में वह इसकी पैदावार अपने खेतों में कर मुनाफा कमा सकेंगे।

Tags:    

Similar News