Hapur News: शोभायात्रा में शस्त्रों का प्रदर्शन होगा प्रतिबंधित: एएसपी

Hapur News: पुलिस विभिन्न त्योहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण रूप से करने के लिए कटिबद्ध है। इसके लिए शोभायात्रा में शस्त्रों का प्रदर्शन प्रतिबंधित किया गया है।

Report :  Avnish Pal
Update: 2024-04-12 17:06 GMT

बैठक करते एसएसपी। (Pic: Newstrack)

Hapur news: एएसपी राजकुमार अग्रवाल नें निकलने वाली शोभायात्राओं को लेकर पीस कमेटी के सदस्यों से बात की और सदस्यों द्वारा यदि कोई समस्या बतायी गयी तो सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा की पुलिस विभिन्न त्यौहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण रूप से करने के लिए कटिबद्ध है, इसमें किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

शोभायात्रा के रूटों पर पुलिस के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

उन्होंने कहा कि शोभायात्रा रोड के एक तरफ से निकाली जाये, जिससे आवागमन सुचारू रहे और लोगों को असुविधा ना हो। उन्होंने कहा कि आने वाली शोभायात्रा में आपस में पुलिस समन्वय करवाकर अलग-अलग समय में दोनों कार्य करायें। उन्होंने निर्देश दिये कि विशेष रुप से जहां हनुमान जयंती व अबेडकर जयंती की शोभायात्रा निकलती है वहां पर विशेष सतर्कता बरती जाये। उन्होंने निर्देश दिये की शोभायात्रा के रूटों पर पुलिस की पुख्ता का इंतजाम किए जाए।

अस्त्रों-शस्त्रों के प्रदर्शन पर होगी कार्यवाही

उन्होंने कहा कि यह हमारी कर्म भूमि है लेकिन आप सभी की यह जन्म भूमि व कर्म भूमि दोनों है इसलिये आप भी जनपद की शांति व्यवस्था के प्रति संवेदनशील रहे। उन्होंने निर्देश दिये कि अंबेडकर जयंती के पर्व पर कोई नई परम्परा न डाली जाए और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में यदि कोई गलत कमेन्ट करता है तो अधिक संख्या में लोग सड़क पर निकल कर आने के बजाय एक व्यक्ति लिखित में शिकायत सम्बंधित थाने में दे, जिस पर कार्यवाही की जायेगी। किसी भी प्रकार की अफवाह को ना फैलायें और ना फैलाने दें। उन्होंने विशेष रुप से कहा कि शोभायात्राओं में अस्त्रों-शस्त्रों का प्रदर्शन ना किया जाये।

Tags:    

Similar News