Hapur News: प्रेमजाल में फंसाकर हिंदू महिला का धर्म परिवर्तन करके जबरन किया निकाह,आरोपी गिरफ्तार

Hapur News: दिल्ली की जामा मस्जिद में ले जाकर आरोपी ने महिला का धर्म परिवर्तन करा दिया था। पुलिस नें इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही शुरू कर दी है

Report :  Avnish Pal
Update: 2024-07-22 10:50 GMT

Hapur News -Photo- Newstrack

Hapur News :-मुंबई की एक विधवा हिंदू महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद उसे लव जिहाद में फंसाकर मुस्लिम युवक ने उससे शादी कर ली थी । मुख्य आरोपी वसीम मलिक उर्फ़ राहुल बनकर महिला को प्रेमजाल में फंसाया था।आरोपी ने महिला से खुद के शादीशुदा होने की बात भी छिपाई थी। दिल्ली की जामा मस्जिद में ले जाकर आरोपी ने महिला का धर्म परिवर्तन करा दिया था। पुलिस नें इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही शुरू कर दी है।महिला नें कराई थी आरोपी के खिलाफ 

मुंबई से न्याय मांगने थाना बाबूगढ़ पहुंची महिला

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मुंबई के थाना पश्चिमी महाराष्ट्र के अन्ना मुकादम क्षेत्र की रहने वाली विधवा महिला ने बताया उसके पति का देहांत वर्ष 2015 में हो गया था। उस दौरान पीड़िता सात महीने की गर्भवती थी।पति की मौत के बाद पीड़िता ने पुत्री को जन्म दिया। फरवरी 2023 में उसके पास थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव के एक मुस्लिम युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी।आरोपी ने इंस्टाग्राम पर आईडी ब्लैक कमांडो के नाम से बनाई थी। फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने पर आरोपी ने अपना राहुल बताकर उसे लव जिहाद में फंसा लिया था। आठ मार्च 2022 को पीड़िता आरोपी से मिलने उसके गांव पहुंची थी। यहां से आरोपी उसे एक होटल में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।बेहोशी की हालत में पीड़िता के साथ दुष्कर्म की और अश्लील वीडियो बना लिया। होश में आने पर आरोपी ने महिला को वीडियो दिखाया। शिकायत करने पर आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

जामा मस्जिद में कराया धर्म परिवर्तन

25 मार्च 2023 को आरोपी उसे दिल्ली की जामा मस्जिद में ले गया। जहां आरोपी ने उसका धर्म परिवर्तन कराया। धर्म परिवर्तन के बाद पीड़िता का नाम बदलकर आयशा रख दिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता से निकाह कर लिया।इसके बाद पीड़िता जिला गौतमबुद्ध नगर के गांव बरौला में किराए के मकान में रहने लगी। यहां आरोपी व उसके दो अज्ञात दोस्तों ने पीड़िता पर उसकी पुत्री का धर्म परिवर्तन कराने का भी दबाव बनाया। इसके बाद आरोपी उसे अपने गांव ले आया।अब तक आरोपी पीड़िता के तीन लाख रुपये भी हड़प चुका है। मामले में पीड़िता मे थाने में तहरीर दी।

क्या बोले पुलिस के जिम्मेदार

इस सबंध में थाना बाबूगढ़ प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि पीड़ित महिला के मामले में आरोपी सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस नें मुख्य आरोपी वसीम मलिक उर्फ़ राहुल पुत्र नूर मोहम्मद निवासी मुदाफरा बागड़पुर को घर से गिरफ्तार किया है। वही अन्य अज्ञात दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags:    

Similar News