Hapur News: छेड़छाड़ के आरोपियों नें पीड़ित महिला अधिवक्ता पर की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार

Hapur News: महिला अधिवक्ता पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी कों गिरफ्तार किया है।अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Report :  Avnish Pal
Update:2024-07-06 20:35 IST

Hapur News  Photo- Newstrack

Hapur News :- यूपी के जनपद हापुड़ में छेड़छाड़ के मुकदमे के आरोपी ने थाना क्षेत्र के गांव चक्रसैनपुर उर्फ बाबूगढ़ में पीड़ित महिला अधिवक्ता को बाइक से टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया था। आरोपी नें हत्या के इरादे से महिला पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली महिला के मोबाइल फोन पर लगी थी। गनीमत रही कि गोली महिला को नहीं लगी। अन्यथा उसकी जान जा सकती थी। फिहलाल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वही पुलिस नें महिला अधिवक्ता पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी कों गिरफ्तार किया है।अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह था पूरा प्रकरण

पुलिस में दी तहरीर में महिला अधिवक्ता के परिजनों ने बताया था।कि महिला के साथ कुछ लोगों ने छेड़छाड़ कर मारपीट कर दी थी। मामले में पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे महिला हापुड़ से घर लौट रही थी। गांव चक्रसैनपुर उर्फ बाबूगढ़ स्थित बाबा धर्मकांटा के पास पहुंचने पर बाइक सवार तीन आरोपियों ने उसे टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला पर फायरिंग कर दी।इस दौरान एक गोली पीड़िता के हाथ में लिए मोबाइल फोन में आकर लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके एकत्र हो गए । जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सड़क पर गिरने के कारण पीड़िता घायल हो गई। जिसे लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच की थी।

एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

इस सबंध में वरुण मिश्रा ने बताया कि महिला अधिवक्ता नें कुछ समय पूर्व छेड़छाड़ सहित मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी रंजिश के चलते आरोपियों नें महिला अधिवक्ता पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस नें घटना में शामिल एक आरोपी लवेश उर्फ़ डमडम पुत्र अशोक कुमार निवासी कस्बा थाना बाबूगढ़ कों बनखंडा फ्लाईओवर के नीचे सें गिरफ्तार किया है। वही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों कों तलाश के लिए लगाया है।

Tags:    

Similar News