Hapur News: निजी भवनों पर होर्डिंग लगाने वालों को भेजा गया नोटिस, जवाब न देने पर लगेगा जुर्माना

Hapur News: शहर में निजी भवनों पर एडवरटाइजिंग एजेंसियों ने साठगांठ कर अवैध रूप से होर्डिंग लगाए हुए है। इससे नगर पालिका के राजस्व को नुकसान पहुँच रहा है।

Report :  Avnish Pal
Update: 2023-11-28 06:40 GMT

हापुड़ में निजी भवनों पर होर्डिंग लगाने वालों को भेजा गया नोटिस (न्यूजट्रैक)

Hapur News: शहर में निजी भवनों पर एडवरटाइजिंग एजेंसियों ने साठगांठ कर अवैध रूप से होर्डिंग लगाए हुए है। इससे नगर पालिका के राजस्व को नुकसान पहुँच रहा है। इसका संज्ञान लेकर नगरपालिका के अधिकारियों ने 50 से अधिक भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है। जिसके बाद भवन स्वामियों से राजस्व वसूला जाएगा। इसके अलावा जर्जर भवनों से इन होर्डिंग को भी हटवाया जाएगा।

शहर में फैला अवैध होर्डिंग्स का जाल

अवैध होर्डिंग का जाल शहर में फैलता ही जा रहा है। भवन स्वामियों ने मुख्य मार्गों पर अपने निजी और व्यवसायिक भवनों पर दूसरे व्यवसायिक भवनों पर दूसरे व्यवसायियों के होर्डिंग लगे हुए हैं। जो लोगों की जान के लिए खतरा बन हुए है। इससे नगर पालिका को हर साल 10 लाख से अधिक राजस्व का चूना लग रहा है। यह हाल तब है जब नगरपालिका करोडों रुपए के कर्ज में है और आय बढ़ाने की कोशिश में यह दफन हो रहा था। यदि अधिकारी समय से ध्यान देते तो निश्चित ही इनसे जुर्माना या राजस्व वसूलकर हर माह आय बढ़ाने का प्रयास किया जाता।

इससे जर्जर भवनों में होर्डिंग लगाने वालों और अन्य की जान को भी खतरा था। इसको लेकर कई शिकायत भी उच्च अधिकारियों से हुई थी। लेकिन कर और लाइसेंस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की साठगांठ से इनसे राजस्व नही वसूला जा रहा था। यह अवैध होर्डिंग मेरठ रोड, तहसील चौपला, अतरपुरा चौपला, गढ़ रोड चौपला, दिल्ली रोड, बुलंदशहर रोड पर सड़कों के दोनों ओर निजी और व्यवसायिक भवनों पर लगे हैं। जिसका संज्ञान उच्च अधिकारियों ने लिया था और इसके बाद अब नोटिस जारी किए गए है।

राजस्व निरीक्षक ने भेजे भवन स्वामियों को नोटिस

इस सबंध में नगरपालिका के राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह का कहना है कि 50 से अधिक भवन स्वामियो को नोटिस जारी किया गया है। भवनों से अवैध होर्डिंग्स को हटवाने के साथ ही राजस्व भी वसूला जाएगा।

Tags:    

Similar News