Hapur News: खुद को जीवित साबित करने के लिए दर-दर भटक रहा बुजुर्ग, DM ने दिए जांच के आदेश

Hapur News: जनपद की सदर तहसील क्षेत्र के लालपुर गांव के निवासी महेशवीर सिंह 73 वर्षीय की दो साल से पहले पेंशन आनी बंद हो गई।

Report :  Avnish Pal
Update: 2024-02-19 07:04 GMT

हापुड़ में खुद को जीवित साबित करने के लिए दर-दर भटक रहा बुजुर्ग(न्यूजट्रैक)

Hapur News: जनपद की सदर तहसील क्षेत्र के लालपुर गांव के निवासी महेशवीर सिंह 73 वर्षीय की दो साल से पहले पेंशन आनी बंद हो गई। जिसको लेकर बुजर्ग डेढ़ साल से खुद को जिंदा साबित करने के लिए अधिकारियों के यहाँ भटक रहे हैं। वृद्धावस्था में पेंशन नहीं आने से उनका जीवनयापन मुश्किल हो गया है। उन्हांने ग्राम सचिव से जानकारी जुटाई तो बताया गया कि फाइलों में वह जिंदा नहीं हैं और उनकी मौत हो चुकी है। ऐसे में पेंशन नहीं दी जा सकती है। वह तभी से खुद को जिंदा साबित करने के लिए जनपद के अधिकारियों के दफ्तरों में भटक रहे हैं। अब उन्होंने डीएम से गुहार लगाई है। जिसको लेकर डीएम ने एसडीएम से जीवित व्यक्ति को मृत दिखाने के कारणां और महेशवीर के जीवित होने के संदर्भ में रिपोर्ट तलब की है।

पीड़ित की जुबानी, दर्द भरी कहानी

पीड़ित महेशवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह एक सीमांत किसान है। उनका भरण पोषण राशन से मिलने वाले चीजों से होता है। वृद्धावस्था में मिलने वाली धनराशि से जैसे-तैसे चलाता है। डेढ़ साल से उनकी पेंशन नहीं आ रही है। ऐसे में जीवन-यापन पर संकट मंडरा रहा है। वह अपने परिचितों के सहयोग से अपना पालन कर रहे है। उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव से पेंशन नहीं आने का कारण पूछा। तो पता चला कि सरकारी रिकॉर्ड में उनकी मौत हो चुकी है।

उसके बाद से वह लेखपाल से तहसीलदार तक के ऑफिसों के चक्कर काट रहे हैं। एक के बाद एक आवेदन दे रहे है। लेकिन कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं है। वह कई बार तहसील और थाना दिवस में अपनी शिकायत कर चुके है। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। आधार कार्ड, शपथ पत्र व गांव के संभ्रात लोगों के शपथ पत्र देने के बावजूद भी ग्राम सचिव सुनवाई करने को तैयार नहीं है। वहीं प्रशासन ने राशन वितरण से भी उनका नाम भी काट दिया है। ऐसे में महेशवीर सिंह को राशन भी नहीं मिल रहा है। परेशान होकर उन्होंने डीएम से गुहार लगाई है।

Tags:    

Similar News