Hapur News: हाईवे किनारे बोरे में बंद मिला महिला का शव, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

Hapur News: जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र स्थित उदय ढाबे के पास दिन निकलते ही हाईवे किनारे प्लास्टिक के बोरे में 30 वर्षीय दिव्यांग महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

Report :  Avnish Pal
Update: 2023-12-15 07:12 GMT

हापुड़ में हाईवे किनारे बोरे में बंद मिला महिला का शव (न्यूजट्रैक)

Hapur News: जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र स्थित उदय ढाबे के पास दिन निकलते ही हाईवे किनारे प्लास्टिक के बोरे में 30 वर्षीय दिव्यांग महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव बोरे में बंद कर यहां फेंका गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर महिला की शिनाख्त शुरू कर दी है।

बाहर से हत्या कर शव फेके जाने की आशंका

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के उदय ढाबे के पास हाईवे किनारे शुक्रवार को कुछ लोग घूमने के लिए हाइवे के किनारे घूमने के लिए निकले थे। इस दौरान कुछ लोगों ने प्लास्टिक के बोरे को पड़ा देखा। बोरे से दुर्गंध आने पर लोगों को शक हुआ और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को खोलकर देखा तो उसके अंदर 35 वर्षीय दिव्यांग महिला का शव मिला। शव मिलने की सूचना आग की तरह आसपास के क्षेत्र में फैल गई। मौके पर शव को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस ने लोगों की मदद से शव की शिनाख्त कराने का अथक प्रयास किया। लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

शव की शिनाख्त का किया जा रहा है प्रयास

थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार से बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना है। प्रथमदृष्टया प्रतीत हो रहा है बाहर से हत्या करने के बाद शव को बोरे में बंद कर फेंका गया है। महिला की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News