Hapur News: अब महिलाओं को मिलेगा पिंक ऑटो का परमिट, सुरक्षित कर सकेंगी सफर

Hapur News: अगर कोई महिला ऑटो चलाना चाहे और ड्राइविंग लाइसेंस के साथ स्वयं का ऑटो हो तो संबंधित को पिंक ऑटो चलाने का परमिट मिल जाएगा।

Report :  Avnish Pal
Update: 2024-08-26 07:11 GMT

Hapur News (Pic: Social Media)

Hapur News: जनपद में रोजगार की तलाश कर रही चालक महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। जनपद में पिंक ऑटो चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस धारक महिलाएं ऑटो का परमिट ले सकती हैं। इसके लिए महिलाओं पर स्वयं का ऑटो भी होना अनिवार्य है। ऑटो पर महिला हेल्पलाइन नंबर भी अंकित होगा। पिंक ऑटो का संचालन होने से महिलाए सुरक्षित सफर तय कर सकेंगी। पहले चरण में जनपद 20 पिंक ऑटो का संचालन शुरू होगा। इच्छुक महिलाएं इसके एआरटीओ कार्यालय में आवेदन कर सकती हैं। 

महिलाओं को मिल सकेगा रोजगार

एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह ने बताया कि जनपद में पिंक ऑटो का संचालन करने के लिए परमिट की सुविधा शुरू की है। जनपद में काफी महिलाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस ले रखा है। अगर कोई महिला ऑटो चलाना चाहे और ड्राइविंग लाइसेंस के साथ स्वयं का ऑटो हो तो संबंधित को पिंक ऑटो चलाने का परमिट मिल जाएगा। पिंक ऑटो के परमिट के लिए महिलाओं को गाजियाबाद आरटीओ कार्यालय पर आवेदन करना होगा। जनपद में पिंक ऑटो चलाने से महिलाएं भी उसमें सुरक्षित सफर कर सकेंगी। पिंक ऑटो से न केवल महिलाओं को आजीविका मिलेगी, बल्कि स्कूल कॉलेज जाने वाली छात्राओं के अभिभावकों और महिलाओ के अंदर यात्रा करते समय होने वाली असुरक्षा की भावना भी दूर होगी।

छेड़छाड़ की शिकायतों से मिलेगा निजात

पुलिस को शिकायत मिलती है कि सफर करने वाले युवक महिला यात्रियों के साथ छेड़छाड़ भी कर देते है। इसे देख परिवहन विभाग द्वारा पिंक ऑटो चलवाने का निर्णय लिया है। जनपद के रुटों पर ऑटो का संचालन होगा। उसका खाका तैयार किया जा रहा है। पिंक ऑटो का संचालन करने के लिये महिलाओ को ही प्राथमिकता दी जाएगी।महिलाओं को गाजियाबाद एआरटीओं कार्यालय में इसके लिये आवेदन करना होगा। आवेदन करने वाली महिलाओं का सत्यापन कराया जाएगा। पूरी तरह से महिलाओं के लिये चलने वाले इन ऑटो का रंग गुलाबी में बदल दिया जाएगा।  

Tags:    

Similar News