Hardoi News: पीड़ित के आंसू देख डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- 24 घंटे के अंदर कब्जा मुक्त कराएं खेत, जनसुनवाई में पहुँची महिला ने सुनाया दर्द

Hardoi News: हरदोई के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने एक बार फिर एक वृद्ध पीड़ित महिला के आंसुओं को खुशी के आंसू में बदलने का काम किया है।;

Update:2025-04-01 20:56 IST

DM gave instructions to officials (Photo: Social Media)

Hardoi News: हरदोई के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने एक बार फिर एक वृद्ध पीड़ित महिला के आंसुओं को खुशी के आंसू में बदलने का काम किया है। दरअसल वृद्ध महिला हरदोई जिला अधिकारी के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी। महिला की फरियाद सुन जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एक्शन में आ गए और अधिकारियों से वर्चुअल संपर्क साधकर महिला की समस्याओं का निस्तारण कराया। महिला अपनी समस्याओं को सुनते समय जिलाधिकारी के सामने रो पड़ी फिर क्या था जिलाधिकारी ने एसडीएम से लेकर समाज कल्याण अधिकारी तक को कार्य में लगा दिया और पीड़ित महिला को आश्वस्त कर समाज कल्याण अधिकारी की गाड़ी से उसके घर तक सम्मान के साथ भिजवाने का काम किया।जिलाधिकारी के पास सदर तहसील के अहिरोरी विकासखंड के ग्राम गाडेपुरा के मजरा विराजीखेड़ा एक बुजुर्ग महिला अपनी समस्या को लेकर पहुंची थी।

वृद्ध महिला के गम के आंसू खुशी में बदले

बुजुर्ग महिला ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को बताया कि उसके पति श्रीकृष्ण की तबीयत खराब रहती है और उनके पास इलाज करने को पैसे नहीं है। जिलाधिकारी को पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पास ना ही गृहस्थी का राशन कार्ड है और परिवार में तीन सदस्य हैं।वृद्ध महिला ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को बताया कि उनका एक पुत्र था जो काफी बीमार हो गया था जिसके चलते उन्होंने एक व्यक्ति से 10000 का कर्ज लिया था बाद में पुत्र की मृत्यु हो गई और वह कर्ज नहीं चुका पाई इसके बाद उस व्यक्ति द्वारा उसके खेत पर कब्जा कर लिया है।

एसडीएम सदर से वर्चुअल संपर्क साधा 

बस फिर क्या था जिलाधिकारी ने आनंन -फानन में एसडीएम सदर से वर्चुअल संपर्क साधा और महिला की कब्जा हुई जमीन को 24 घंटे के अंदर परिवार को वापस कराने के निर्देश जारी कर दिए साथ ही जिला अधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को बुलाकर वृद्धावस्था पेंशन की स्थिति की जानकारी करने को कहा और वृद्धावस्था पेंशन वृद्धा के खाते में ना पहुंच रही हो तो उसे तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर पेंशन खाते में पहुंचाने के निर्देश जारी किए। इसके साथ ही जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पूर्ति निरीक्षक को बुलाकर भी निर्देश दिए कि वृद्ध महिला की पात्रता की जांच कर परिवार का अंत्योदय राशन कार्ड बनवाया जाए। इसके बाद वृद्ध महिला उसके परिवार का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए। जिलाधिकारी द्वारा किए गए निस्तारण से महिला प्रसन्न नजर आए और महिला के गम के आंसू खुशी में बदल गए।

Tags:    

Similar News