Hardoi News: हरदोई में सघन चेकिंग, 36 ऑटो और ई रिक्शा सीज, जारी रहेगा अभियान
Hardoi News: हरदोई में सुबह से ही यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव द्वारा शहर के अलग-अलग चौराहों पर ई रिक्शा और ऑटो को लेकर अभियान छेड़ दिया।;
Hardoi News (Image From Social Media)
Hardoi News: शासन के निर्देश पर 1 अप्रैल से जहां एक ओर पूरे प्रदेश में ऑटो और आई रिक्शाओं को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया वहीं हरदोई में भी इसका असर देखने को मिला। हरदोई में सुबह से ही यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव द्वारा शहर के अलग-अलग चौराहों पर ई रिक्शा और ऑटो को लेकर अभियान छेड़ दिया।
हरदोई में मनमाने तरीके से संचालित हो रहे ई -रिक्शाओं को लेकर यातायात पुलिस पहले भी बड़ी कार्रवाई कर चुकी है लेकिन इस बार अब शासन के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 1 अप्रैल से शुरू हुए ऑटो और ई-रिक्शा को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान का असर सड़कों पर दिखने लगा। सड़कों पर दस्तावेजों के साथ संचालित होने वाले ई रिक्शा ऑटो ही नजर आ रहे हैं जबकि मनमानी करने वाले ऑटो और ई रिक्शा चालक सड़कों से गायब हो गए हैं या फिर पुलिस में उनके वाहन को सीज कर दिया है। हरदोई जनपद में अभियान के पहले ही दिन पुलिस ने दर्जनों ई -रिक्शाओं और ऑटो को सीज किया जबकि यातायात के नियम का उल्लंघन करने पर जुर्माने की कार्यवाही की है।
15 वाहनों के पुलिस ने किए चालान
शासन के निर्देश के बाद ए आरटीओ हरदोई संजीव कुमार सिंह भी सड़क पर उतरे और यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव के साथ ई रिक्शाओं को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। शहर के जिंदपीर चौराहा, रेलवे स्टेशन, नुमाइश चौराहा, सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा, लखनऊ चुंगी, बिलग्राम चुंगी, पिहानी चुंगी पर ए आरटीओ और यातायात प्रभारी निरीक्षक ने अभियान चलाकर 36 ऑटो और ई-रिक्शाओं को सीज करने की कार्यवाही की है। अभियान में यातायात के नियमों का पालन न करने पर एआरटीओ और यातायात प्रभारी निरीक्षक द्वारा 15 वाहनों का चालान भी किया गया है।
एआरटीओ संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस के साथ मिलकर उप संभागीय परिवहन विभाग ने पूर्व से निर्धारित ई रिक्शा ऑटो को लेकर चेकिंग अभियान चलाया है जब तक मन माने और यातायात के नियमों का पालन न करके ई रिक्शा ऑटो संचालित होते रहेंगे तब तक पुलिस और उप संभागीय परिवहन विभाग की संयुक्त कार्यवाही जारी रहेगी।