Hardoi News: किसानों को मिलेगी बड़ी राहत, दो राजबहो की संवारेगा विभाग, धनराशि का इंतज़ार
Hardoi News: सिंचाई विभाग द्वारा हरदोई व भदैचा राजबहा की पुनर्स्थापना को लेकर परियोजना शासन को भेजी थी जिसे शासन ने स्वीकृत कर लिया है।;
Hardoi News (Pic:Newstrack)
Hardoi News: खेती के लिए नहर व रजबहा काफी मायने रखता है किसानों को डीजल की लागत से बचने के लिए सरकार लगातार नहर व राजबहा का ध्यान रखती हैं साथ ही समय-समय पर उनकी साफ-सफाई भी करती रहती हैं। जिससे की खेती करते समय किसानों को इन दोनों संसाधनों से खेत में पानी मिल सके। किसान यदि पंप का प्रयोग करके खेत में पानी लगता है तो उसको काफी मेहनत करनी पड़ती है। साथ ही उसको आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है जिसके बाद खेत में उत्पन्न हुई फसल पर लागत बढ़ जाती है।
ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
वहीं किसान नहर व रजबहा से पानी लेता है तो उसको किसी प्रकार की आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। हरदोई में कई रजबहा ऐसे है जो अपना अस्तित्व खो चुके थे लेकिन एक बार फिर अस्तित्व को खो चुके राजबहा को पुनर्स्थापित करने की योजना विभाग ने बनाई है। सिंचाई विभाग की ओर से राजबहा की पुनर्स्थापना के साथ भूमि का सीमांकरण किए जाने का भी काम किया जाएगा। रजबहा के पुनर्स्थापना होने से सैकड़ो गांव के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
सैकडो गाँव से होकर निकलेगा राजबहा
सिंचाई विभाग द्वारा हरदोई व भदैचा राजबहा की पुनर्स्थापना को लेकर परियोजना शासन को भेजी थी जिसे शासन ने स्वीकृत कर लिया है। विभाग द्वारा दोनों राजबहा को पुनर्स्थापित करने के लिए 15 करोड़ की धनराशि की धनराशि की माँग की गई है। इस पुनर्स्थापना परियोजना से 6000 हेक्टर फसल को लाभ मिलेगा। हरदोई राजबहा व भदैचा राजबहा की पुनर्स्थापना और आसपास विभाग की भूमि के सीमांकन का काम कराया जाने की परियोजना सिंचाई विभाग द्वारा शासन को भेजी गई थी। इसमें से परियोजना पर 9 करोड़ 80 लाख रुपए व भदैचा रजबहा परियोजना पर 6 करोड़ 87 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है।
रजबहा सहादत नगर के पास से शारदा नहर से निकलता है और लगभग एक सैकड़ा गांव से होते हुए मुहिपूरी गांव तक जाकर नदी में मिल जाता है। इसके कुल लंबाई 45 किलोमीटर है वहीं भदैचा रजबहा की लंबाई लगभग 34 किलोमीटर है। यह रजवाहा सुरसा के सथरा गांव के पास से होकर शारदा नहर से निकलता है यह भी लगभग आधा सैकड़ा से अधिक गांव से होते हुए सहोरिया बुजुर्ग गांव के पास छोटी नदी में मिलता है। सिंचाई विभाग के अधिकारी अखिलेश गौतम ने बताया कि दोनों राजबाहो के पुनर्स्थापना के दौरान उनको मूल आकार में लाया जाएगा।आसपास सीमांकन कराते हुए विभाग पिलर लगाएगी साथ ही दोनों राजबहा पर आने वाले पुल व पुलियों की मरम्मत भी कराई जाएगी।