Hardoi News भाजपा मंडल अध्यक्ष व नायाब तहसीलदार ने एक दूसरे पर लगाया मार पीट का आरोप, दर्ज कराया मुक़दमा, थानाध्यक्ष लाइ

Hardoi News: भाजपा के मंडल अध्यक्ष के साथ लेखपाल की हुई नोकझोक के बाद नायब तहसीलदार पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है।

Update: 2023-07-28 12:28 GMT

Hardoi News: भाजपा के मंडल अध्यक्ष के साथ लेखपाल की हुई नोकझोक के बाद नायब तहसीलदार पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष कि नायब तहसीलदार द्वारा की गई पिटाई से आहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत प्रदेश स्तर पर की। जिसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन हरकत में आया और नायब तहसीलदार को संडीला तहसील से हटा दिया गया। वहीं थाना प्रभारी को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह तोमर की तहरीर पर नायब तहसीलदार यशवंत लेखपाल रामानुज को नामजद करते हुए 25 अज्ञात लेखपालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन सबके बीच भाजपा के मंडल अध्यक्ष और लेखपाल के बीच हो रही नोकझोंक का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पूरा घटनाक्रम अतरौली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

लिप्टस के पेड़ काटने को लेकर हुआ था विवाद

अतरौली में भाजपा के मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह तोमर का एक खेत है जहां 25 जुलाई को उनके द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी कि उनके खेत में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ को लेखपाल की मिलीभगत से पड़ोस के रहने वाले व्यक्ति ने काट लिए हैं। मामले की छानबीन करने के लिए लेखपाल रामानुज मिश्रा अतरौली पहुंचे थे। जहां उनके इसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई थी। इस मामले की शिकायत करने के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र सिंह तोमर अतरौली थाने पहुंचे थे जहां लेखपाल रामानुज के साथ नायब तहसीलदार संडीला व कुछ अन्य लेखपाल भी पहुंच गए। थाने के अंदर दोनों पक्षों में एक बार फिर जमकर कहासुनी हुई। इस दौरान नायब तहसीलदार संडीला द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह तोमर को एक थप्पड़ भी जड़ दिया गया।
इसकी सूचना लगते ही तमाम भाजपा नेता अतरौली थाने पहुंच गए और लेखपाल समेत नायब तहसीलदार के विरुद्ध प्रदर्शन करने लगे। भाजपा नेताओं ने इस घटना की जानकारी जिला प्रशासन और शासन को भी दी। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ संडीला,एसडीएम संडीला मौके पर पहुंची और मामले निपटाने का प्रयास करते रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष से पिटाई से भाजपा कार्यकर्ता काफी नाराज थे। भाजपा नेताओं का कहना था कि पूरे मामले में एफ आई आर दर्ज की जाए। वही जांच के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह तोमर के पास पहुंचे राजस्व कर्मियों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष व उनके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया और मामले में एक शिकायत अतरौली थाने में दर्ज कराई।

थानाध्यक्ष अतरौली हुए लाइन हाज़िर

राजस्व कर्मियों व मण्डल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के बीच हुआ विवाद प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक पहुंच गया। हरदोई के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर के हस्तक्षेप के बाद देर रात पुलिस ने अतरौली थाना प्रभारी राजदेव मिश्रा को लाइन हाजिर करते हुए संडीला में तैनात नायब तहसीलदार यशवंत को हटा दिया। जिसके बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की तहरीर पर नायब तहसीलदार यशवंत लेखपाल रामा अनुज को नामजद करते हुए 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध अतरौली थाने में अभियोग दर्ज किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

लेखपाल कर रहे प्रदर्शन

भाजपा मंडल अध्यक्ष के भाई व लेखपाल के बीच हुए विवाद के बाद लेखपाल संडिला में प्रदर्शन कर रहे है। आरोपियों की गिरफ़्तारी ना होने से नाराज़ लेखपाल संघ ने प्रदर्शन शुरू किया। लेखपालों के प्रदर्शन से कामकाज ठप हो गया। लेखपालों ने कार्य में बाधा डालने की एफ़आइआर दर्ज कराई थी।

Tags:    

Similar News