Hardoi News : नगर पालिका शाहाबाद में 65 करोड़ रुपए से होगा विकास, ध्वनि मत से पास हुआ बजट

Hardoi News : नगर पालिका शाहाबाद के सभागार में नगर पालिका बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष नसरीन बानो ने की। इस बैठक में शाहाबाद नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों के सभासद, नामित सभासद उपस्थित रहे।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2024-06-21 11:56 GMT

Hardoi News : नगर पालिका शाहाबाद के सभागार में नगर पालिका बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष नसरीन बानो ने की। इस बैठक में शाहाबाद नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों के सभासद, नामित सभासद उपस्थित रहे। बैठक में शाहाबाद में विकास कार्यों के लिए 65.27 करोड रुपए का बजट सर्वसम्मति से पारित हुआ।

लोकसभा चुनाव के चलते हर नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्य अधर में लटक गए थे। लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद एक बार फिर प्रदेश में विकास कार्यों ने जोर पकड़ा है। हर नगर पालिका क्षेत्र व नगर निकाय में हो रही बैठकों में क्षेत्र के विकास पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही कई महत्वपूर्ण योजनाओं को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई है। शाहाबाद नगर पालिका की हुई बैठक में सड़क, नाली निर्माण के साथ क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं और विकास पर जोर दिया गया। बैठक में जल्द से जल्द कार्य शुरू करने पर भी जोर दिया गया है। साथ ही शाहाबाद नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नाले और नालियों को भी साफ सफाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

सड़क, नाली व प्रकाश की बेहतर होंगी व्यवस्थाएं

शाहाबाद नगर पालिका की हुई बैठक में 65 करोड़ 27 लाख 30000 रुपए का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से ध्वनि मत से पारित किया गया। इस बजट में सड़क निर्माण नाली निर्माण प्रकाश साफ सफाई समेत अन्य सुविधाओं तथा विकास कार्यों के लिए कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से सभासदों ने पास किया। नगर पालिका शाहाबाद में दो ट्रैक्टर, दो मैजिक गाड़ी, 16 ई रिक्शा के साथ 160 ई रिक्शा ठेली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में वर्ष 2024- 25 की आय व व्यय का बजट पास किया गया, जिसमें नगर पालिका की 65 करोड़ 27 लाख 30000 रुपए आय व 64 करोड़ 83 लाख 70 हजार रुपए व्यय का अनुमोदन किया गया है। शाहाबाद नगर पालिका को 43 लाख 60000 का लाभ का बजट ध्वनि मत से पास हुआ है।

Tags:    

Similar News