Hardoi News: यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता की थीम पर हरदोई रेलवे स्टेशन मना रहा है महिला दिवस, महिलाओं को किया गया प्रेरित

Hardoi News: हरदोई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ऑडियो एवं वीडियो के द्वारा भी इस महिला दिवस की महत्ता के बारे में जागरूक किया गया साथ ही देश में महिलाओं के योगदान की सराहना भी की गई।;

Update:2025-03-08 20:45 IST

Hardoi News

Hardoi News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हरदोई रेलवे स्टेशन के पूछताछ कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मी नीलम सक्सेना, टिकट काउंटर पर कार्यरत संगीता देवी, रिजर्वेशन टिकट काउंटर पर कार्यरत प्रेमलता श्रीवास्तव, बुकिंग ऑफिस की सुपरवाइजर के रूप में किरण देवी अपना दायित्व निभा रही हैं। इसी प्रकार स्टेशन मास्टर कार्यालय में भी एक महिला कर्मचारी ट्रेनों के संचालन में अपना अभिन्न योगदान भारतीय रेल को दे रही हैं। इसके साथ ही हरदोई के जीआरपी कार्यालय में दो महिला कर्मचारी गरिमा भारद्वाज एवं दीप शिखा अपनी ड्यूटी पर सजग तैनात है साथ ही हरदोई स्टेशन के आरपीएफ कार्यालय में भी दो महिला कर्मचारी अनीता देवी व नितिन मुस्तैदी से ड्यूटी कर रही हैं। हरदोई रेलवे स्टेशन पर स्थित रेलवे डाकघर में भी महिला कर्मचारी ड्यूटी पर हैं। हरदोई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ऑडियो एवं वीडियो के द्वारा भी इस महिला दिवस की महत्ता के बारे में जागरूक किया गया साथ ही देश में महिलाओं के योगदान की सराहना भी की गई।

हर क्षेत्र में महिलाएं दे रही योगदान, शिक्षा है जरूरी

हरदोई रेलवे स्टेशन पर कार्यरत महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेल अधिकारियों ने बधाई दी साथ ही महिलाओं को जागरूक करने का भी काम किया। हरदोई रेलवे स्टेशन पर कार्यरत महिलाओं ने भी अन्य महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा कि आज देश के हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रही हैं। भारतीय सेवा में भी महिलाएं अपने शौर्य पराक्रम का जौहर दिख रही हैं। महिला कर्मचारियों ने अन्य महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा कि सभी महिलाओं को शिक्षा का महत्व समझना चाहिए। सभी महिलाओं को शिक्षित होकर आत्मनिर्भर बनना चाहिए जिससे कि वह भी देश की सेवा कर सके। महिला कर्मचारियों ने बताया कि भारतीय रेल में भी महिलाएं कार्यरत हैं।महिलाएं ट्रेन के संचालन से लेकर ट्रेन के मैनेजर तक का कार्यभार संभाल नहीं है साथ ही भारतीय रेल को सुरक्षित रखने व यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस में भी महिलाओं की तैनाती है।महिलाएं ट्रेनों का संचालन भी बखूबी कर रही हैं। भारतीय रेल में महिलाओं हर विभाग में अपनी जिम्मेदारियां को पूरे दायित्व के साथ निभा रही हैं।महिलाएं हर परिस्थिति में कार्य कर रही है।

Tags:    

Similar News