Hardoi News: कूड़े के ढेर में लगाई गई आग से लोगो का सांस लेना हुआ मुश्किल, सीटी मजिस्ट्रेट ने दिये जाँच के आदेश

Hardoi News: राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देशों का जनपद में पालन नहीं हो रहा है।हरदोई नगर पालिका के सफाई कर्मी राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देशों का माखौल उड़ा रहे हैं।

Update: 2023-08-22 10:47 GMT
Garbage Heap Fire make People Trouble, Hardoi

Hardoi News: हरदोई में प्रदूषण को बढ़ाने का काम नगर पालिका के कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। नगर पालिका में सफाई कर्मियों द्वारा नगर से कूड़ा उठाने के बाद नगर के ही एक मार्ग पर डंप कर उसमें आग लगाने का काम किया जाता है।कूदे में लगी आग से उठने वाला जहरीला धुँआ लोगों को बीमार बनाने का काम कर रहा है। एक तो कूड़े से उठती दुर्गंध ऊपर से उसमें लगाई गई आग से उठता धुआँ आसपास रह रहे लोगों का जीना दुर्भर किये हुए है।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा भी निर्देशित किया जा चुका है कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए कूड़े के देर में आग ना लगाई जाए साथ ही किसानों को भी जागरूक किया गया था कि पराली में आग ना लगाई जाए।कूड़े के ढेर व पराली में आग से प्रदूषण फैलता है जिससे कि काफी नुकसान होता है।राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देशों का जनपद में पालन नहीं हो रहा है।हरदोई नगर पालिका के सफाई कर्मी राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देशों का माखौल उड़ा रहे हैं।

यहाँ लगता है कूड़े का पहाड़, फिर लगा दी जाती है आग

शहर के बावन/ सवायजपुर मार्ग पर नगर का कूड़ा डंप किया जाता है।शहर में कूड़ा निस्तारण की कोई भी व्यवस्था नहीं है।ऐसे में शहर के किनारे कूड़ा डंप कर दिया जाता है।नगर पालिका के सफाई कर्मी द्वारा शहर की अलग-अलग गलियों मोहल्लों से कूड़ा एकत्र कर बावन सवायजपुर मार्ग पर डंप कर दिया जाता है।कूड़ा डंप करने के बाद नगर पालिका के कर्मियों द्वारा आग भी लगा दी जाती है।अलग-अलग स्थानों से एकत्र हुआ कूड़ा काफ़ी नुकसानदायक होता है। आग लगने से इससे उठने वाला जहरीला धुआं लोगों को बीमार बना सकता है।

बावन सवायजपुर मार्ग पर रहने वाले लोगों ने बताया कि अक्सर सफाई कर्मी यहां कूड़ा डालने के बाद आग लगा देते हैं।इससे निकलने वाले जहरीले धुएं से यहां के रहने वाले लोगों का दम घुटता है।कूदे के डेर से उठने वाली दुर्गंध से क्षेत्र के लोग परेशान थे ही लेकिन अब धुएं ने भी लोगों को परेशान कर रखा है।लोगों ने कहा कि यदि पराली किसी किसान ने जलाई होती तो सरकार द्वारा अब तक उस पर अभियोग पंजीकृत कराकर कार्रवाई कर दी गई होती।लेकिन इस हरकत को स्वयं सरकारी कर्मचारी अंजाम दे रहे हैं जिसके चलते इन पर कोई भी कार्यवाही नहीं होती है।लोगों ने कहा कि इलाके में कई वृद्ध भी रहते हैं धुएं से वृद्ध लोगों को सांस लेने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है वहीं अन्य लोगों को भी काफी तकलीफें उठानी पड़ रही है।लेकिन जिम्मेदार इन सब बातों से बेखबर है।

क्या बोले नगर मजिस्ट्रेट

नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि शहर के पास एक जगह है जहां कूड़ा डंप किया जाता है वहां अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आग लगा दी गई है।प्रकरण की जांच के लिए नगर पालिका के ईओ को निर्देशित किया गया है और यह भी सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस तरह की कोई भी पुनरावृत्ति ना हो।धुआँ उठने से लोगों को भी परेशानी होती है जो कूड़ा है उसमें बहुत सारी चीजें मिक्स होती हैं जिसके चलते हानिकारक गैस भी उत्पन्न होती हैं जो कि लोगों के स्वास्थ्य के प्रति नुकसानदेह हैं।ईओ को निर्देशित किया गया है इस प्रकरण की जांच करें और शीघ्रता से इसका निस्तारण करें।जल्द ही सभी जगह पर एमआरएफ सेंटर भी क्रियाशील होने जा रहा है।कुछ जगह पर क्रियाशील है कुछ जगह पर क्रियाशील होने जा रहा है।नगर मजिस्ट्रेट ने लोगों से अपील की है कि जब भी कूड़ा फेंकने जाए तो गीला और सूखा कूड़े को अलग-अलग करके फैंके।

Tags:    

Similar News