Hardoi News: आंधी ने जनपद में मचाई तबाही, 2 सौ से अधिक विधुत पोल हुए क्षतिग्रस्त, 38 घंटे बाद भी नहीं बहाल हुई विधुत आपूर्ति
Hardoi News: तेज आंधी के चलते विद्युत पोल भी गिर गए विद्युत कर्मियों ने आंधी के थमने के बाद जनपद की विद्युत आपूर्ति को बहाल करने का प्रयास शुरू कर दिया।;
Hardoi News
Hardoi News: जनपद में शुक्रवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने जनपद की विद्युत आपूर्ति को पूरी तरह से ठप कर दिया। तेज आंधी के चलते जनपद में काफी नुकसान हुआ है। आंधी में तीन लोगों ने अपनी जान को भी गंवा दिया वही किसानों की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। तेज आंधी के चलते दर्जनों पेड़ सड़क पर गिर गए।पेड़ के गिरने से विद्युत आपूर्ति भी पूरी तरह से ठप हो गई।
तेज आंधी के चलते विद्युत पोल भी गिर गए विद्युत कर्मियों ने आंधी के थमने के बाद जनपद की विद्युत आपूर्ति को बहाल करने का प्रयास शुरू कर दिया। विद्युत कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के चलते शहर के कुछ भाग की विद्युत आपूर्ति को बहाल कर दिया गया जबकि अन्य हिस्सों की विद्युत आपूर्ति को बहाल करने के लिए विद्युत कर्मियों को 20 से अधिक घंटे लग गए जबकि जनपद में 48 घंटे के बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।
19 ब्लॉक आंधी से हुए प्रभावित
हरदोई में देर रात आई तेज आंधी बारिश में विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। तेज हवाओं के चलते पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही करीब 200 से अधिक बिजली के खंभे आंधी में क्षतिग्रस्त हो गए। जनपद की पांच तहसीलों के 19 ब्लॉक आंधी के चलते प्रभावित हुए। हरदोई जनपद के तहसील और ब्लॉकों में 36 घंटे बीतने के बाद भी अब तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल न होने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।विधुत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को पीने व दैनिक कार्यों के उपयोग के लिए पानी की कीलत का सामना करना पड़ा वही मोबाइल के बैटरी डिस्चार्ज होने से लोगों को खासा समस्याओं का सामना करना पड़ा। शुक्रवार डेरा ताई आंधी को देख हर कोई सहम उठा।