Hardoi News: संदिग्ध परिस्थियों में महिला ने लगाई फाँसी, परिजनों ने ससुरालिजनों पर लगाया हत्या का आरोप
Hardoi News: लगभग 18 महीना पहले कन्नौज की रहने वाली 25 वर्षीय रिया राठौर की शादी शहर के रहने वाले विशाल राठौर से हुई थी। रिया ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या करने से हड़कंप मच गया।;
Hardoi News (Pic:Newstrack)
Hardoi News: एक और जहां महिला सशक्तिकरण के बड़े-बड़े दावे जिला प्रशासन-शासन द्वारा किए जा रहे हैं, वहीं हरदोई जनपद में लगातार महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं।शाहाबाद में महिला के साथ गैंगरेप से आहत महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। वहीं हरदोई में भी एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि महिला के परिजन इसको हत्या बता रहे हैं।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस में मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है व पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद व महिला के परिजनों की तहरीर के अनुसार अभियोग पंजीकृत किया गया है। मृतक महिला के भाई का आरोप है कि उसकी बहन के ससुरालिजनों ने उसकी मौत के घाट उतारा है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया है व आवश्यक विधि कार्यवाही में जुटी हुई है।
ससुरालिजनों पर दहेज हत्या का आरोप
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के हरीपुरवा का है। जहां लगभग 18 महीना पहले कन्नौज की रहने वाली 25 वर्षीय रिया राठौर की शादी शहर के रहने वाले विशाल राठौर से हुई थी। रिया ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या करने से हड़कंप मच गया। रिया के भाई ने बताया कि उसकी बहन के ससुरालिजन लगातार 10 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। रिया के भाई ने बताया कि विवाह में उनके द्वारा दहेज में चौपाइयां कर दी गई थी। लगातार हो रही रुपए की मांग पूरी न होने पर रिया के साथ ससुरालिजनों द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती थी। रिया के भाई शिवम राठौड़ की तहरीर पर पुलिस ने रिया के पति विशाल, ससुर नन्हेंलाल, जेठ संतोष और परिवार के ही विवेक व छोटू के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
भाई ने बताया कि हत्या से 2 दिन पहले ससुराल वाली ने उसकी बहन से मोबाइल भी छीन लिया था साथ ही बहन की हत्या की जानकारी भी उसको पड़ोसी द्वारा प्राप्त हुई थी। ससुरालिजनों द्वारा इस बाबत की जानकारी नहीं दी गई थी। शहर कोतवाल संजय पांडे ने बताया कि जानकारी मिलने पर मौके पर जब पुलिस पहुंची तब मृतक रिया का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। मृतका के पति से जब पुलिस ने पूछताछ की तब उसने बताया कि उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। फांसी पर रिया को लटके देख जीवित होने की उम्मीद में उन लोगों ने रिया को नीचे उतरा था। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि इन सब के बीच पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक करवाई किए जाने की बात कही जा रही है।