Hathras News: दो युवकों ने किशोरी से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर बिगड़ी हालत तो परिजनों को हुई जानकारी

Hathras News: दवा खाने के बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसने परिजनों को पूरी जानकारी दी, यह सुनकर उनके होश उड़ गए।

Report :  G Singh
Update: 2023-01-15 07:54 GMT

Rape in Hathras (Pic: Social Media)

Hathras News: जनपद के थाना मुरसान क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने एक किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी उसके साथ लगातार दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते रहे। किशोरी गर्भवती हो गई तो उसे गर्भ गिराने के लिए दवा दे दी। दवा खाने के बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसने परिजनों को पूरी जानकारी दी, यह सुनकर उनके होश उड़ गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है।

जनपद हाथरस के मुरसान क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को गांव के दो युवक बहला-फुसलाकर अपने घर ले गए और फिर उसके साथ दोनों ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला यहीं पर नहीं थमा। युवक उसे ब्लैकमेल करके लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहे। जिससे किशोरी गर्भवती हो गई। इस बात की जानकारी आरोपियों को हुई तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने किशोरी को गर्भ गिराने के लिए बाजार से खरीद कर दवा दे दी। इस दवा को खाने के बाद किशोरी की हालत खराब हो गई जिस पर परिजनों ने उससे इस संबंध में जानकारी की तो किशोरी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में विस्तार से परिजनों को जानकारी दी। जिसे सुन परिजनों के होश उड़ गए, आरोप है कि किशोरी के भाई व पिता को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपियों ने उसके साथ संबंध बनाए और गर्भ गिराने की बात कही।

इस पूरे मामले को लेकर किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अब पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस ने पीड़ित का डॉक्टरी मुआयना कराया, वहीं उसका उपचार जारी है।

Tags:    

Similar News