Hathras News: ननिहाल में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश जारी

Hathras News: कोतवाली हसायन क्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल आई 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Report :  G Singh
Update: 2024-05-01 16:11 GMT

Hathras News (Pic: Social Media)

Hathras News: कोतवाली हसायन क्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल में आई 11 साल की बच्ची के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पीड़ित को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा। मुख्यारोपी सहित पुलिस दो की तलाश में जुटी है।

11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का मायका कोतवाली हसायन क्षेत्र के एक गांव में है। वह पिछले कुछ समय से अपने मायके में रह रही है। जिसके चलते उसके बच्चों को अपनी मां से मिलने के लिए आना-जाना लगा रहता है। 28 मार्च 2024 को उनकी 11 साल की बेटी अपने छोटे भाई के साथ सुबह करीब आठ बजे घर से अपनी ननिहाल के लिए निकले थे।

सामाजिक दबाव में नहीं की शिकायत

गांव में पहुंचने पर एक युवक बेटी को अपने घर बुलाकर ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस पूरे मामले की जानकारी गांव के दूसरे युवक को भी है। उसने आरोपी को पूरा सहयोग किया। इस बात की जानकारी बच्ची की मां को हुई तो उसके होश उड़ गए। लेकिन सामाजिक दबाव में शिकायत नहीं की, लेकिन अब मां की शिकायत पर 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोपी व उसका सहयोग करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बच्ची को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा। वहीं अब पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।

आरोपियों  की तलाश जारी

सीओ सिकंदराराऊ डॉ आनंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। पीडित को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया। आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags:    

Similar News