Hathras News: प्रसव के दौरान बिगड़ी गर्भवती की हालत, हुई मौत, हाथरस जंक्शन के स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप

Hathras News: पति ने बताया कि अफसाना को करीब आठ बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां उसे एक इंजेक्शन और ड्रिप लगाई गई। जिसके तुरंत बाद महिला की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी। यह देख प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने हाथ खड़े कर दिए और उसे बेहोशी की हालत में जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया।

Update:2024-10-06 16:09 IST

Hathras  News (Pic- Newstrack) 

Hathras News: हाथरस के जंक्शन पीएचसी पर प्रसव के दौरान गर्भवती महिला की हालत अचानक बिगड़ गई। स्वास्थ्यकर्मी ने उसे ड्रिप लगा दी। हालत में सुधार न होने पर गर्भवती महिला को जिला महिला अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजन रोने लगे। यहां परिजनों ने पीएचसी कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

इंजेक्शन और ड्रिप लगाई गई थी

कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव बरौली निवासी नसरुद्दीन की 25 वर्षीय पत्नी अफसाना को रविवार की सुबह प्रसव पीड़ा हुई। परिजन आशा की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाथरस जंक्शन ले गए। पति ने बताया कि अफसाना को करीब आठ बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां उसे एक इंजेक्शन और ड्रिप लगाई गई। जिसके तुरंत बाद महिला की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी। यह देख प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने हाथ खड़े कर दिए और उसे बेहोशी की हालत में जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां डॉक्टर ने महिला को देखा और मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जानकारी होते ही परिजन रोने बिलखने लगे। यहां परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ पर गर्भवती महिला के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। रोते बिलखते परिजन शव लेकर घर चले गए। महिला अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गई है। परिजनों का कहना है कि यदि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला को समय पर सही इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी।अधिकारी का कहना है कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News