Hathras News: दहेज की मांग पूरी न होने पर बच्चे सहित विवाहिता को घर से निकाला

Hathras News: कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की एक कॉलोनी में अपने मायके में रह रही विवाहिता ने ससुराल के लोगों पर आरोप लगाया है।;

By :  G Singh
Update:2025-03-23 21:40 IST

Hathras News: दहेज की मांग पूरी न होने पर बच्चे सहित विवाहिता को घर से निकाल दिया। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की एक कॉलोनी में अपने मायके में रह रही विवाहिता ने ससुराल के लोगों पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती की शादी दिसंबर 2022 में आगरा के बोदला निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में पिता ने 14 लाख रूपये खर्च किये थे और साथ में सोने चांदी की ज्वैलरी भी दी थी। शादी में दिए दान-दहेज के ससुराल के लोग खुश नहीं हुए। ससुराल के लोग कार की डिमांड करने लगे। पति ने सोने के आभूषण तोडकर मुंह पर मारे और कहा कि तेरे बाप की औकात नहीं थी तो क्यों शादी की थी। आरोप है कि विवाहिता का पति होटल में स्पा चलाता है। दिन रात पूरे ससुराल वाले पैसे के पीछे कलेश करते थे। ससुराल के लोगों ने खर्चा उठाने से मना कर दिया। उसके बाद विवाहिता प्रेगनेंट हो गई तो ससुराल वाले लडने लगे कि ये बच्चा हमारे घर का नहीं है, शादी से पहले का है। बच्चा गिरवाने के लिये विवाहिता को मजबूर किया गया।

आरोप है कि देवर व जेट गन्दी मजाक व छेडछाड करते। चरित्र को लेकर ससुराल के लोगों पर बदनामी करने का आरोप है। बेटा पैदा हुआ तो ससुराल के लोग छोछक को लेकर दबाव बनाने लगे। तरह-तरह के आरोप लगाते हुए बदनाम करते। इस पूरे मामले में शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है।

Tags:    

Similar News