शिमला से भी खूबसूरत है हिमाचल के ये शहर, इस गर्मी जाकर ले आनंद

शोजा शोजा की खूबसूरती के बारे में हम कहेंगे कि अगर आपने अपने हिमाचल टूर के दौरान शोजा नहीं घूमा तो बहुत कुछ मिस कर दिया। शांत माहौल, प्रकृति के नजारे और दिमागी सुकून पसंद करनेवाले लोगों के लिए यह जगह स्वर्ग है।

Update: 2019-06-08 07:44 GMT

जयपुर: तापमान में भी बढ़ोतरी से परेशान लोग शरीर को ठंडक देने के लिए ठंडी जगह घूमने जाने का प्लान करने लगे है। गर्मियों के इन दिनों में ऐसी जगह घूमने जाना चाहिए जो दिल को सुकून दे और मन को शांति पहुंचाए। इसलिए हिमाचल प्रदेश में शिमला के अलावा कुछ ऐसी जगह हैं जहां घूमकर आप अपनी गर्मियों को यादगार बना सकते हैं। तो जानते हैं हिमाचल की इन जगहों के बारे में।

अंद्रेटा हिमाचल के प्रसिद्ध चाय बागानों से कुछ किलोमीटर की दूरी पर बसा अंद्रेटा एक छोटा सा गांव है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता बेहद शांत और सुरम्य है और यहां का वातावरण दिल और दिमाग को सुकून देता है। यहां मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कारीगर बड़ी संख्या में रहते हैं, जो यहां की देखभाल भी करते हैं।

नग्गर हिमाचल का यह छोटे सा टूरिस्ट प्लेस इतिहास और नेचर का प्यारा संगम है। यहां के घर 15वी शताब्दी की वास्तुकला से प्रेरित है और आज भी लोग दूर- दूर से इन्हें देखने आते हैं।

क्या कभी आपने सोचा है फोन पर क्यों बोलते हैं ‘हैलो’?

शोजा शोजा की खूबसूरती के बारे में हम कहेंगे कि अगर आपने अपने हिमाचल टूर के दौरान शोजा नहीं घूमा तो बहुत कुछ मिस कर दिया। शांत माहौल, प्रकृति के नजारे और दिमागी सुकून पसंद करनेवाले लोगों के लिए यह जगह स्वर्ग है।

खज्जियार खज्जियार को न केवल हिमाचल का बल्कि भारत का सबसे अच्छा टूरिस्ट स्पॉट माना जाता है, जहां बर्फीली घाटियां पर्यटकों का स्वागत करती हैं। यह जगह कपल्स के लिए शानदार टूरिस्ट स्पॉट है।

Tags:    

Similar News