Holi 2022: लखनऊ में भोजपुरी गानों पर थिरके पुलिसकर्मी, बाराबंकी के थानों में भी जमकर उड़ा गुलाल

Holi 2022: लखनऊ में पुलिसकर्मियों ने शनिवार को जमकर होली खेली। इसके साथ ही लखनऊ के कुछ पुलिसकर्मियों का भोजपुरी गानों पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Published By :  Divyanshu Rao
Report :  Sarfaraz Warsi
Update: 2022-03-19 12:15 GMT
होली का त्योहार मनाते पुलिस कर्मी (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

Holi 2022: लखनऊ कमिश्नरेट में आज सभी थानों की रंगत बदली बदली सी नज़र आ रही थी, होली के दूसरे दिन लखनऊ पुलिसकर्मियों ने शनिवार को जमकर होली खेली। भोजपुरी गानों और ढोल की थाप पर नाचते गाते हुए पुलिसकर्मियों ने जमकर धमाल मचाया। आलम यह था कि वहाँ आसपास से गुजरने वाले राहगीर भी उनकी ऐसी मस्ती देखकर खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए, और उनके साथ जाकर नाचने लगे।

लखनऊ पुलिस होली के चलते दो दिन सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही। पुलिसकर्मियों ने होली का त्योहार को शहर में शांतिपूर्वक सम्पन्न कराया। शनिवार को पुलिस लाइन और लगभग सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने होली मनाई।

फ़िल्मी गानों पर पुलिसकर्मियों ने जमकरठुमके लगाये, सभी पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को रंग में लगाकर ख़ुशनमा माहौल के बीच एक दूसरे को गले लग कर बधाई दी।


उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में होली के त्योहार पर सभी पुलिस जवानों ने जमकर रंग और गुलाल से होली खेली। पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह में पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। यहां होली के कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए फायर टेंडर से पानी की बौछार की गई। इसके अलावा ढोल नगाड़े की थाप पर पुलिसकर्मियों ने डांस भी किया।

दरअसल हर साल होली के दूसरे दिन पुलिस की होली का अपना ही एक अलग अंदाज रहता है। इसी कम्र में बाराबंकी की पुलिस लाइन मैदान में आज होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस होली मिलन समारोह में क्या पुलिस अधिकारी क्या सिपाही, सब एक दूसरे के साथ अबीर गुलाल उड़ाते नजर आए। साथ ही सभी ने जमकर डांस भी किया।

Tags:    

Similar News