Holi 2023: खाकीवर्दी पर चढ़ा आज होली का रंग, बोले बुरा न मानो होली है

Holi 2023: होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के बाद आज राजधानी के सभी पुलिसकर्मियों ने लखनऊ पुलिस लाइन में जमकर होली का जश्न मनाया।

Report :  Vertika Sonakia
Update: 2023-03-09 09:20 GMT

पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारी

Holi 2023: लखनऊ पुलिस लाइन में आज सभी पुलिसकर्मियों के संग डीएम सूर्य पाल गंगवार और कमिश्नर ऑफ़ पुलिस एसबी शिरोडकर ने होली का जश्न मनाया। होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के बाद आज राजधानी के सभी पुलिसकर्मियों ने लखनऊ पुलिस लाइन में जमकर होली का जश्न मनाया। कार्यक्रम में यूपी पुलिस के कमिश्नर ऑफ़ पुलिस एसबी शिरोडकर, लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार और पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

होली और शब- ए बारात को मद्दे नज़र रखते हुए 8 मार्च को पुलिस की मुस्तैदी के बीच त्योहार मनाये गए। शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस मौजूद रही। सभी पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की होली और शब- ऐ बारात के मौके पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए छुट्टी रद्द कर दी गयी थी। हिंदू और मुस्लिम दोनों के त्योहार होने की वजह से सभी पुलिसकर्मियों को दोगुना चौकन्ना रहने के आदेश दिए गए थे।


सभी पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मचारियों की उपस्थिति में होली का जश्न हर्षोल्लास से मनाया गया। सभी थानों में भी थाना प्रभारी समेत पुलिसकार्मियों ने होली का आयोजन किया। राजधानी का पूरा पुलिस परिवार रंगो की खुमारी में नज़र आया। पुलिसकर्मी और उनके परिवारीजन ढोल नगाड़ो की धुन पर रंग खेलते और जश्न मनाते नज़र आए। सभी ने पहले अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। उसके बाद ढोल नगाड़े और होली के गीतों पर सभी खूब थिरके। होली में सभी पुलिसकर्मी इतने मस्त थे की सबने एक ही सुर में कह डाला बुरा न मानो होली है। इस दौरान सभी ने गुजिया ठंडाई और अनेक तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। सभी से सद्भाव एवं शांतिपूर्ण तरीके से होली खेलने की अपील की गई।  

Tags:    

Similar News