Raebareli News: यूपी का एक ऐसा थाना जहां पर नहीं मनाई जाएगी होली, जानें वजह

Raebareli News: होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ जहां पूरे देश में मनाया जा रहा है। लेकिन रायबरेली के लालगंज कोतवाली के पुलिस कर्मी इस बार होली नही मनाएंगे। वजह उमेश पाल मर्डर से जुड़ी हुई है।

Report :  Narendra Singh
Update: 2023-03-08 04:06 GMT

 रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली के लालगंज कोतवाली में नहीं मनाई जाएगी होली

Raebareli News: होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ जहां पूरे देश में मनाया जा रहा है। लेकिन रायबरेली के लालगंज कोतवाली के पुलिस कर्मी इस बार होली नही मनाएंगे। वजह उमेश पाल मर्डर से जुड़ी हुई है। दरअसल उमेश पाल मर्डर में शहीद हुए गनर राघवेंद्र सिंह लालगंज के ही हैं। उमेश पाल हत्याकांड में वो घायल हो गए थे और फिर उनकी मौत हो गई थी। लालगंज कोतवाली के पुलिस कर्मियों ने उनके पार्थिव शरीर को कांधा दिया था।

ऐसे में पुलिसकर्मियों ने होली न मनाने का निर्णय लिया है। लालगंज कोतवाल शिव शंकर सिंह ने कहा है कि 24 तारीख को प्रयागराज में उमेश पाल शूटआउट कांड में बुरी तरह घायल होने पर राघवेंद्र सिंह को प्रयागराज से एअरलिफ्ट करके लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया और कुछ दिन बाद उनकी मौत हो गई।

इस बार नहीं मनाएंगे होली

उसके बाद राघवेंद्र का पार्थिव शरीर को लेकर अपने गृह जनपद रायबरेली में गेगाशो घाट पर उनको गार्ड ऑफ ऑनर के साथ श्रद्धांजलि दी गई। हजारों की संख्या में लोगों ने भारत माता की जयकारे लगाते हुए यात्रा भी निकाली। उन्होंने कहा कि वीर बैसवारा के वीर जवान शहीद हुए हैं और हमने ही उनको कंधा दिया है। हमारे परिवार के थे इसलिए हम अबकी बार होली नहीं मनाएंगे और हमारा स्टाफ भी होली नहीं मनाएगा।

Tags:    

Similar News