UP: DIG होमगार्ड संतोष सिंह का निधन, पीजीआई में थे भर्ती

होमगार्ड मुख्यालय में तैनात डीआईजी होमगार्ड संतोष सिंह का निधन हो गया है। संतोष सिंह ने अंतिम सांस पीजीआई में ली। संतोष सिंह का जनवरी में एक्सीडेंट हो गया था तब से ही उनका इलाज चल रहा था।

Update: 2019-05-16 09:10 GMT

लखनऊ: होमगार्ड मुख्यालय में तैनात डीआईजी होमगार्ड संतोष सिंह का निधन हो गया है। संतोष सिंह ने अंतिम सांस पीजीआई में ली। संतोष सिंह का जनवरी में एक्सीडेंट हो गया था तब से ही उनका इलाज चल रहा था।

यह भी पढ़ें...असम : उल्फा(आई) के तीन उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया

डीआईजी होमगार्ड संतोष सिंह जौनपुर से लखनऊ आते वक्त प्रतापगढ़ में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद से ही वह लगातार कोमा थे।

यह भी पढ़ें...बाइक को टक्कर मारने के बाद बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री, महिला की मौत

संतोष सिंह को गंभीर रूप से घायल अवस्था में लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया था। घायल होने के बाद से वह लगातार कोमा में रहे और आईसीयू में एडमिट थे।

डीआईजी संतोष सिंह के निधन पर उनके विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Tags:    

Similar News