Independence Day UP : यूपी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, एक क्लिक में जानें हर जिले का अपडेट

Independence Day UP : उत्तर प्रदेश में जोर-शोर से स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा फहराया, जिसके साथ ही जिलों जिलों में योगी सरकार के मंत्रियों, नेताओं और विपक्षी दलों के नेताओं ने भी झड़ा फहराया।

Newstrack :  Network
Published By :  Shivani
Update: 2021-08-15 03:47 GMT

योगी आदित्यनाथ संग डिप्टी सीएम (Photo Twitter)

Independence Day UP Live: उत्तर प्रदेश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा फहराया, जिसके साथ ही जिलों जिलों में योगी सरकार के मंत्रियों, नेताओं और विपक्षी दलों के नेताओं ने भी झड़ा फहराया। पूरे यूपी से 15 अगस्त के मौके पर कई तस्वीरें सामने आई हैं। एक क्लिक में जानें यूपी के जिलों में स्वतंत्रता दिवस के जश्न का नजारा। 

Uttar Pradesh Independence Day News In Hindi Updates 



Live Updates
2021-08-15 11:41 GMT

अमेठी में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिला अधिकारी ने ध्वजारोहण किया। वहीं जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों सहित स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण राष्ट्रगान व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण के बाद जिलाधकारी अरुण कुमार ने कहा कि आज हम देश का सबसे बड़ा उत्सव मना रहे हैं। इस पावन पर्व पर हमें समाज के हित में दी गई जिम्मेदारी व कार्यों को ईमानदारी से करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में सभी को मौलिक अधिकार मिले हुए हैं। अधिकारों के साथ-साथ हमें अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों के दायित्व निर्वहन में जो व्यक्ति जहां भी हो पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। हम स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों एवं मूल्यों को अक्षुण बनाए रखें। यही हमारी वास्तविक आजादी है।
उन्होंने कोरोना जैसी महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार द्वारा महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। हम लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए इस बीमारी से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।


2021-08-15 11:22 GMT

जिलाधिकारी सैमुअल पाॅल एन ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरोना के प्रोटोकाल के तहत कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सैमुअल पाॅल एन की अध्यक्षता में शारीरिक दूरी बनाकर गोष्ठी के माध्यम से राष्ट्रीय तिरंगे के महत्व, महापुरूषों के बलिदान को याद करते हुए समाज को बेहतर बनाने के लिए चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सभी जनपद वासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने भारत के महान सेनानियों को याद करते हुए कहा कि हमारे देश के महापुरूषों ने कई वर्ष तक कड़े संघर्ष करने के बाद ब्रिटिश शासन से भारत को आजादी दिलायी। उन सभी महापुरूषों की बलिदान को याद करते हुए इस पावनपर्व को बड़े उल्लास के साथ मनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हम सबको शासकीय सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है, हमे अपने संविधान के मूल कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करते हुए समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलते हुए समाज को बेहतर बनाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करना होगा।


2021-08-15 11:19 GMT


जौनपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस को हर्ष एवं उल्लास के साथ सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने ध्वजारोहण किया गया। अधिकारियों व कर्मचारियों को कतर्व्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई और कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
जिलाधिकारी ने शहीदों का नमन करते हुए कहा कि देश को आजादी बहुत मुश्किल से मिली है। अनगिनत लोगों ने अपना बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि जब निर्णय लेने में कठिनाई हो तो समाज के अंतिम व्यक्ति को ध्यान करें जिससे निर्णय लेने में समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा कि देश को मिलजुल कर आगे ले जाना हमारा परम कर्तव्य है जिससे प्रधानमंत्री जी के देश को आत्मनिर्भर बनाने के सपने को पुरा किया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि आवश्यक नहीं है कि देशभक्ति दिखाने के लिए सीमा पर जाना पड़े, जो व्यक्ति जिस जगह पर है अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करे। यही देश के प्रति सच्ची सेवा होगी। सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन कर लें तो प्रधानमंत्री जी के भारत को आत्मनिर्भर बनाने का सपना पूर्ण हो जाएगा।
अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व राजकुमार द्विवेदी ने कहा कि अच्छे कार्यों को सम्पादित कर महान देशभक्तों के सपनों को साकार करने की जरूरत है। रचनात्मक सकारात्मक कार्यों से देश व समाज आगे बढ़ता है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश ने कहा कि बिना भेदभाव किये लोग अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन करें। सामजिक समरसता बनाये रखने में सभी अपना योगदान दें। हमेशा सकारात्मक सोच रखें।


2021-08-15 10:14 GMT

सिद्धार्थनगर में 75वां स्वाधीनता दिवस समारोह परम्परागत एवं सादगी के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगान जन-गण-मन को सभी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा गायन किया गया। 

2021-08-15 10:13 GMT

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने 15 अगस्त के पावन पर्व पर न्यू गुप्ता ज्वैलर्स युवा शहर अध्यक्ष अजय गुप्ता के आवास भरथना चौराहा पर 15 अगस्त के उपलक्ष में झंडारोहण का कार्यक्रम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के समक्ष युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद लतीफ़ खान मंसूरी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इ

2021-08-15 10:12 GMT

जालौन के जिला मुख्यालय उरई स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस अमृत महोत्सव में जिले के 35 उन्नतिशील किसानों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। 

2021-08-15 07:57 GMT

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी शिवहरी मीना ने रिजर्व पुलिस लाइन में ध्वजा रोहण कर राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी गयी। जिसके बाद सेवा के दौरान उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी को सेवा चिन्ह प्रदान किए।

2021-08-15 07:47 GMT

कौशाम्बी जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कलेक्ट्रेट प्रागंण में ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस मौके पर जिलाधिकारी ने 7 प्रगतिशील किसानों- सुरेश नारायण, सत्यनराण सिंह, अशोक कुमार, भानु प्रताप सिंह, सुरेन्द्र कुमार, गंगा प्रसाद और मनोज त्रिपाठी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। 

2021-08-15 07:44 GMT

जौनपुर के रामपुर थाना परिसर में एक तस्‍वीर आपको गर्व की अनुभूति से भर देगी। रामपुर थाना परिसर में घुटनों के करीब पानी भरा होने के बाद भी परंपरागत झंडारोहण स्‍थल नहीं बदला गया। पानी में घुसकर पुलिस कर्मियों ने पूर्व की परंपराओं का निर्वहन करते हुए तिरंगा फहराया।  

2021-08-15 07:40 GMT

अयोध्या में मंडलायुक्त, आईजी, डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त, एसडीएम, सीओ, प्रभारी निरीक्षकों, चौकी इंचार्जों ने अपने अपने विभागों ओर फहराया झंडा लहराया। कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने कार्यालय पर झंडारोहण किया। आईजी रेंज डॉ संजीव गुप्ता ने भी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। डीएम अनुज झा ने भी कलेक्ट्रेट कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। 

Tags:    

Similar News