Agra News: ताजमहल में दिखा इंटरनेशनल महिला बॉडी बिल्डर का जलवा, मस्कुलर पोज देकर खूब खिंचवाई फोटो

Agra News: इंटरनेशनल बॉडीबिल्डिंग कंपटीशन में भारत का नाम रोशन करने वाली महिला बॉडीबिल्डर प्रिया सिंह ने सुहाने मौसम के बीच नायाब इमारत ताजमहल का दीदार किया।

Update:2023-03-20 17:16 IST
इंटरनेशनल बॉडीबिल्डिंग प्रिया सिंह की ताजमहल के बाहर पोज देते (फोटों: सोशल मीडिया)

Agra News: इंटरनेशनल बॉडीबिल्डिंग कंपटीशन में भारत का नाम रोशन करने वाली महिला बॉडीबिल्डर प्रिया सिंह ने सुहाने मौसम के बीच नायाब इमारत ताजमहल का दीदार किया। महिला बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह ने गाइड आशीष कुमार के साथ ताजमहल के हर हिस्से को निहारा। गाइड आशीष कुमार ने उन्हें शाहजहां और मुमताज की मोहब्बत से जुड़ी कहानी सुनाई। मुख्य मकबरे के अलावा ताजमहल के हर हिस्से में बनी नायब नक्काशी और पच्चीकारी के इतिहास के बारे में जानकारी दी।

ताजमहल के साथ मस्कुलर पोज

थाईलैंड में अंतर्राष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डिंग कंपटीशन में गोल्ड मेडल जीतने वाली प्रिया सिंह सफेद संगमरमर से बनी नायाब इमारत ताजमहल को देखकर अभिभूत नजर आई। उन्होंने ताजमहल की तारीफ करते हुए कहा कि ताजमहल वाकई नायाब है। लाजवाब है। ताजमहल को एक बार देखकर मन नहीं भरता। ताजमहल को बार बार देखने को जी चाहता है। करीब एक घण्टे तक ताजमहल के हर हिस्से में घूमने के बाद प्रिया सिंह वापस लौट गई। उन्होंने अपने गाइड से कहा कि वह दोबारा भी ताजमहल देखने जरूर आएंगी।

प्रिया सिंह का अब तक का सफर

मूल रूप से बीकानेर की रहने वाली प्रिया सिंह की अर्श से फर्श तक पहुंचने की कहानी बेहद दिलचस्प है। मुश्किलों भरी है। लेकिन प्रिया सिंह ने कभी हार नहीं मानी। कड़ी मेहनत की और राजस्थान के साथ पूरे देश का नाम रोशन किया। अल्पायु में ही प्रिया सिंह की शादी हो गई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। प्रयास करने के बाद प्रिया सिंह को एक जिम में जॉब मिल गई। जॉब के साथ प्रिय सिंह ने बॉडीबिल्डिंग को अपना पैशन बना लिया। ट्रेनिंग ली और थाईलैंड में आयोजित 39 वी इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग कंपटीशन में गोल्ड मेडल जीतने तक का सफर तय किया।

Tags:    

Similar News