अयोध्या से सीएम सिटी तक जय श्री राम की गूंज, विहिप का जत्था हुआ रवाना

अयोध्या में आयोजित विहिप की धर्म सभा में सम्मिलित होने के लिए कार्यकर्ताओं का जत्था गोरखपुर से सुबह रवाना हुआ। अयोध्या से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में जय श्री राम की गूंज सुनाई दी।

Update: 2018-11-25 05:48 GMT
अयोध्या से सीएम सिटी तक जय श्री राम की गूंज, विहिप का जत्था हुआ रवाना

गोरखपुर: अयोध्या में आयोजित विहिप की धर्म सभा में सम्मिलित होने के लिए कार्यकर्ताओं का जत्था गोरखपुर से सुबह रवाना हुआ। अयोध्या से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में जय श्री राम की गूंज सुनाई दी।

यह भी पढ़ें: अयोध्या जा रहे BJP विधायक को पुलिस ने रोका, झड़प, मुस्लिम इलाकों में डरावना माहौल

इस अवसर पर विहिप के सह प्रांत संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि अब वह लोग और इंतजार नहीं करना चाहते हैं। अयोध्या में शीघ्र ही राम मंदिर का निर्माण शुरू होना चाहिए। सरकार को इसके लिए पहल करनी होगी।

यह भी पढ़ें: आज पीएम नरेंद्र मोदी पूरी करेंगे ‘मन की बात’ की हाफ सेंचुरी

राम मंदिर निर्माण को लेकर आज अयोध्या में धर्म सभा आयोजित है। गोरखपुर से 20 बसों और मोटरसाइकिल से लगभग 4000 से अधिक कार्यकर्ता अयोध्या के लिए कुछ कर रहे हैं। वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करेंगे। लेकिन, सरकार को पहल कर और सुप्रीम कोर्ट को शीघ्र राम मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के इस गांव में कोई भी नहीं करना चाहता बेटी का विवाह, वजह है साफ…..

Tags:    

Similar News