Jalaun News: 17 साल से गुम महिला का राज खोल कर पति और चाचा को भेजा जेल, घुमाने के बहाने पत्नी की कर दी थी हत्या

Jalaun News: पुलिस ने ऐसे मामले को उजागर किया है कि सुनने वाले भी हैरत में पड़ गए। 17 साल से गुम महिला की हत्या करने वाले पति और चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र का है।

Update: 2023-04-19 21:34 GMT
(Pic: Newstrack)

Jalaun News: जालौन में 17 साल पहले हुई महिला की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया। खुलासे के दौरान जो हकीकत सामने आई उसे सुन सभी के होश उड़ गए। दरअसल, महिला के पति ने ही सुनसान इलाके में ले जाकर उसका कत्ल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी पति समेत दो लोगों को हिरासत में लिया। भाई ने जनसुनवाई के दौरान पुलिस से शिकायत की थी। मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए बुधवार को खुलासा किया।

जालौन में पुलिस ने ऐसे मामले को उजागर किया है कि सुनने वाले भी हैरत में पड़ गए। 17 साल से गुम महिला की हत्या करने वाले पति और चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र का है, जहां के राजेन्द्र नगर इलाके की रहने वाली महिला मंजू की शादी वर्ष 2005 में उरई के ही इंदिरा नगर निवासी सन्तोष के साथ हुई थी। शादी के बाद संतोष व उसके परिजन महिला से दहेज की मांग करने लगे। इसका महिला ने विरोध किया तो वर्ष 2006 में महिला का पति सन्तोष व उसका चाचा उसे घुमाने के बहाने सुनसान इलाके में ले गए। वहां उन्होंने उसकी हत्या कर दी थी। करीब 17 साल से इस मामले के बाद महिला के परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे।

जनसुनवाई में भाई ने मांगा था न्याय

जब 17 साल तक बहन का कोई सुराग नहीं लगा तो भाई ने जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। मामले के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। जांच में पुलिस ने पति को दोषी पाया। आरोपी पति को कानपुर देहात से गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले के दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। जब दोनों से कढ़ाई के साथ पुलिस ने पूछताछ की तो मामला की परत खुलती चली गई।

वहीं इस मामले का खुलासा करते हुए एसपी इरज राजा ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। जिन्होंने महिला को हत्या किए जाने की बात कबूल की है। घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद किया गया है। 17 साल पुराने भी साक्ष इकट्ठे किए जा रहे हैं। जल्दी ही इस मामले की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करके इन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने कई काम पुलिस करेगी।

Tags:    

Similar News