Jalaun News: ब्लॉक प्रमुख उप चुनाव में निर्विरोध चुने गए भाजपा प्रत्याशी मोहित दोहरे

Jalaun News: कई दिनों से चुनाव को लेकर भाजपा के अंदर खींचतान चल रही थी। नामांकन के एक दिन पहले ही भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया था। माधौगढ़ ब्लॉक प्रमुख के निधन के बाद सीट खाली हुई थी जिसमें पिता की जगह पुत्र ने अपना परचम लहराया।

Report :  Afsar Haq
Update: 2024-08-20 17:21 GMT

Jalaun News (Pic: Newstrack)

Jalaun News: जालौन में राजनीतिक गलियारों में कई दिनों से चर्चा का विषय उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुना गया। कई दिनों से चुनाव को लेकर भाजपा के अंदर खींचतान चल रही थी। नामांकन के एक दिन पहले ही भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया था। माधौगढ़ ब्लॉक प्रमुख के निधन के बाद सीट खाली हुई थी जिसमें पिता की जगह पुत्र ने अपना परचम लहराया। बता दें, कि जालौन की विकासखंड माधौगढ़ के ब्लॉक प्रमुख चिंतामन दोहरे का कुछ समय पहले निधन हो गया था और सीट खाली हो गई थी। इसके बाद प्रशासन ने क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल शाक्यवार को कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख के रूप में दायित्व सौंपा गयाl अपने अल्प कार्यकाल के दौरान प्रभारी ब्लॉक प्रमुख राहुल शाक्यवार प्रभावशाली राजनैतिक जनप्रतिनिधियों के चहेते बन गयेl

चिंतामणि दोहरे के निधन से रिक्त हुई हरौली क्षेत्र पंचायत सीट पर संपन्न हुए चुनाव में क्षेत्रीय भाजपाईयों ने मेहनत कर स्व० चिंतामन के पुत्र मोहित दोहरे को प्रत्याशी बनाकर भारी मतों से विजयी बनवाया। माधौगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी बनाए जाने के लिये राहुल शाक्यवार व मोहित दोहरे को लेकर भाजपा दो गुटों में बट गई और आपस में शक्ति प्रदर्शन होने लगा l भाजपा की इस आंतरिक प्रतिद्वंदिता का पटाक्षेप भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने माधौगढ़ ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मोहित दोहरे को भाजपा का प्रत्याशी घोषित करके कर दिया, फिर भी संभावना व्यक्त की जा रही थी कि कही कोई क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल ना कर दे।

मगंलवार को नामांकन 20 अगस्त को ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी मोहित दोहरे ने भारत सरकार के पूर्व मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह मुन्नू, जगदीश तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान, समस्त पदाधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी, हजारों क्षेत्रवासियों एवं अनेक राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ विकास खंड माधौगढ़ कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन का समय व्यतीत हो जाने के बाद कोई अन्य नामांकन पत्र दाखिल न होने पर ब्लॉक प्रमुख के प्रत्याशी मोहित दोहरी को निर्विरोध प्रमुख चुना गया। ब्लॉक प्रमुख चुने जाने के बाद भाजपाइयों ने मोहित दौरे को फूल मालाओं से स्वागत किया। चुनाव जीतने के बाद ब्लॉक प्रमुख मोहित धोरे ने सभी से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि जो पिता द्वारा छो़ड़े गए कार्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।

Tags:    

Similar News