Jalaun News: महिला आरक्षण विधेयक-बिल के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ अभिनन्दन कार्यक्रम, केंद्रीय राज्यमंत्री ने लिया प्रोग्राम में लिया हिस्सा

Jalaun News: कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने महिलाओं को सरकार द्वारा पारित किए गए महिला आरक्षण बिल की जानकारी दी।

Report :  Afsar Haq
Update:2023-09-28 19:37 IST

Jalaun News (Pic:Newstrack)

Jalaun News: केंद्र सरकार द्वारा महिला आरक्षण विधेयक पारित किया गया है। इसको लेकर जालौन में बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा सरकार का अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। जहां उन्होंने महिलाओं को सरकार द्वारा पारित किए गए महिला आरक्षण बिल की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह बिल महिलाओं के हित मे है। जिसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने इसे लोकसभा और राज्यसभा में पारित किया है। जबकि पिछली सरकारों ने इस विधेयक की ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

जालौन के जिला मुख्यालय उरई में आयोजित हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बीजेपी जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने की। कार्यक्रम में जिले भर की सैकड़ो महिलाएं शामिल हुईं। जिन्हें महिला आरक्षण विधेयक सम्बन्धी जानकारी दी गई। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उधोग केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा अब महिलाओं की भागीदारी केवल घर तक ही सीमित नहीं है। बल्कि सरकार ने उनके लिए लोकसभा और राज्यसभा में भी भागीदारी सुनिश्चिय कर दी है।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने "नारी शक्ति वंदन आरक्षण विधेयक" लागू कर महिलाओं को सम्मान दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने महिलाओं की कोई चिंता नहीं की। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने तमाम योजनाओं के जरिये महिलाओं को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। अब यह विधेयक महिलाओं के सम्मान व समाज मे उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये सरकार ने पारित किया है। वहीं इस बिल को लेकर महिलाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने देश के प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

Tags:    

Similar News