Jalaun News: तबीयत खराब होने से सेना के जवान की मौत, 6 महीने पहले हुई थी शादी

Jalaun News: जम्मू कश्मीर के उधमपुर इलाके में ड्यूटी पर तैनात एक सेना के जवान की बीमारी से मौत हो गई। मौत की सूचना जैसे ही गांव एवं परिवार जनों को मिली तो कोहराम मच गया।

Report :  Afsar Haq
Update:2024-09-11 18:22 IST

मृतक जवान की फाइल फोटो (Pic: Newstrack)

Jalaun News: जम्मू कश्मीर के उधमपुर इलाके में ड्यूटी पर तैनात एक सेना के जवान की बीमारी से मौत हो गई। मौत की सूचना जैसे ही गांव एवं परिवार जनों को मिली तो कोहराम मच गया। मृतक जवान का पार्थिव शरीर बुधवार को देर रात पैतृक गांव पहुंचेगा, जहां गुरुवार को उसका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। जवान की 6 माह पहले ही शादी हुई थी। पत्नी का रो-रो कर बूरा हाल है।

जानकारी के अनुसार महेवा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम मुसमरिया निवासी सौरभ द्विवेदी 24 पुत्र स्वं, मनोज द्विवेदी की 2019 में आर्मी के इन्फेंट्री कोर में भर्ती हुआ था। वर्तमान में उसकी ड्यूटी जम्मू कश्मीर के उधमपुर इलाके में थी। ड्यूटी के दौरान 10 दिन पहले अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई थी जिसको जम्मू कश्मीर के आर्मी अस्पताल में सेना के अधिकारियों की देखरेख में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसका उपचार चल रहा था। मंगलवार को रात 8:00 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जवान की मौत की सूचना सेना के अधिकारियों ने उसके परिजनों को दी, जिसमें उसके पैतृक गांव मुसमरिया एवं आसपास क्षेत्र में कोहराम मच गया। सौरब के पिता की मौत 1 साल पहले हो गई थी और मृतक जवान की शादी अभी 6 महीने पहले ही हुई थी। मृतक जवान के ऊपर अपने परिवार की पुरी जिम्मेदारी थी। मृतक दो भाई थे। मृतक की मां उषा देवी एवं पत्नी नव्या का रो-रो कर बुरा हाल है। सेना के अधिकारियों ने बताया है कि गुरुवार को मृतक का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव पहुंचेगा। जहां गांव मे पुरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Tags:    

Similar News