Jalaun News: राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने की सदस्यता अभियान की शुरुआत, लोगों को दिलाई सदस्यता

Jalaun News: राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं व अन्य दलों से आयें कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिला गई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में करीब एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

Report :  Afsar Haq
Update: 2024-09-04 12:43 GMT

Jalaun News (Pic: Newstrack)

Jalaun News: जालौन में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री ने पार्टी द्वारा जारी किए गए सदस्यता अभियान को शुरूआता किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं व अन्य दलों से आयें कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिला गई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में करीब एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए जिला अध्यक्ष सहित संगठन के पदाधिकारी को लक्ष्य दिया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सरकार की नीतियों से लोगों को जोड़कर भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाएं। सदस्यता अभियान के दौरान जिला अध्यक्ष एवं विधायक गण उपस्थित रहे।

होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्वतंत्र प्रभार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए बताया कि कल पूरे देश में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अभियान की शुरुआत की थी। यूपी में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद चौधरी ने बीते दिन सदस्यता अभियान का शुरूआत किए थे, जिसके तहत आज बुधवार को सभी जिलों में सदस्यता अभियान का शुरूआत किया गया। उत्तर प्रदेश में करीब 1 करोड़ का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने का रखा गया है। जिसके लिए उन्होंने जिला अध्यक्ष विधायक सांसद एवं संगठन के सभी पदाधिकारी को लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को जोड़े। प्रभारी मंत्री ने कहा कि 6 साल में सदस्यता अभियान एक पर्व के रूप में मनाते हैं।  सदस्य बनने के लिए चार विकल्पों को रखा गया है। ऑनलाइन नमो एप एवं मोबाइल द्वारा मिस कॉल के जरिए और किसी के पास फोन की व्यवस्था न होने पर संगठन के लोग लोग उनके घर जाकर फॉर्म भरवा कर सदस्य बनाएंगे।  

Tags:    

Similar News