Jalaun News: जालौन में राजीव गांधी विवाह महोत्सव का आयोजन, एक - दूसरे के हुए आधा दर्जन जोड़े

Jalaun News: कार्यक्रम में शामिल होने आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम एवं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी भी ने नव दंपति जोड़ों को आशीर्वाद देकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश स्तर पर लागू कर भाईचारे के संदेश भी दिया जाएगा।

Update:2023-05-15 02:48 IST
(Pic: Newstrack)

Jalaun News: जालौन में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की याद में कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें आधा दर्जन जोड़ों को शादी के बंधन में बांधा गया। कार्यक्रम में शामिल होने आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम एवं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी भी ने नव दंपति जोड़ों को आशीर्वाद देकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश स्तर पर लागू कर भाईचारे के संदेश भी दिया जाएगा।

बता दें जालौन की उरई शहर स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री की याद में राजीव गांधी विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें 6 जोड़ों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाकर गृहस्त जीवन में प्रवेश किया। वहीं इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी जहां कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम में वर वधु को आशीर्वाद देते हुए कहा कि कांग्रेस का कार्यक्रम प्रथम बार जालौन में राजीव गांधी जी की याद में आयोजित किया जा रहा। यह कार्यक्रम समाज के अंदर है क्रुतियों के साथ-साथ दहेज प्रथा को रोकने का काम करेगा क्योंकि गरीब तबके के लोग दहेज के कारण आपने बेटियों के हाथ पीले नहीं कर पाते हैं।

कांग्रेस पार्टी यह परंपरा भाईचारे को बढ़ावा देगी और गरीब कन्याओं के हाथ भी पीले करेंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव गली-गली जाकर लोगों से मिलना होगा। साथ ही ऐसे समारोह से एक बहुत बड़े खर्चे में कमी आएगी। यह एक नई पहल है। राजीव गांधी विवाह महोत्सव के कार्यक्रम की जमकर सराहना की। कहा कि ऐसे कार्यक्रम में प्रदेश स्तर तक चलाएंगे। विवाह बंधन में बधे जोड़ों में परशुराम संघ रोशनी देवी, दिनेश कुशवाहा संघ पूजा कुशवाहा, बाबूलाल संग जूली, पवन कुमार अहिरवार संग मुस्कान, आशुतोष राठौर संघ संगीता राठौर, राघवेंद्र संग राधा देवी विवाह बंधन में बंधे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला सोनकर खाबरी, गणेश दत्त गिरी, अशरफ जावेद, कमलेश उदैनिया, रामहित, ऋषभ राज, यूनिसेफ आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News