CM के उद्घाटन कार्यक्रम में छाया चुनाव, ब्राह्मण-निषाद वोट बैंक पर दिखा फोकस

ब्राह्मण समाज को खुश करने के लिए कलीचाबाद में गोमती नदी पर बनने वाले पुल का नामकरण स्व राजा यादवेंद्र दत्त दूबे के नाम से किया।

Update:2020-09-25 18:47 IST
मुख्यमंत्री ने आज आचार संहिता लगने से एक घन्टे पहले 3646.94 लाख रूपये की परियोजनाओं का किया आन लाइन लोकार्पण

जौनपुर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद की कई परियोजनाएं का शिलान्यास लखनऊ से ऑनलाइन किया । जनपद में लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मल्हनी उप चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया। ब्राह्मण समाज को खुश करने के लिए कलीचाबाद में गोमती नदी पर बनने वाले पुल का नामकरण स्व राजा यादवेंद्र दत्त दूबे के नाम से किया।

 

कई परियोजनाओं का लोकार्पण

सिकरारा से शेरवां तक की सड़क को वैज्ञानिक रहे स्व लालजी सिंह के नाम नामकरण किया और निषाद विन्द जाति के लोगों को खुश करने के लिए मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में निषाद राज के नाम से राजकीय इन्टर कॉलेज खोलने का एलान किया है। इस क्रम में सीएम ने रु 1758.26 लाख की 19 सड़कों, रु. 1888.68 लाख की 17 अन्य निर्माण कार्यों सहित कुल रु. 3646.94 लाख की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा रु. 7280.79 लाख की 39 सड़कों एवं रु. 1888.30 लाख की पांच अन्य निर्माण कार्यों सहित कुल रु. 9169.09 लाख की कुल 44 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा के अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जिनकी कर्मभूमि जनपद जौनपुर रही है। उन्होंने जौनपुर के माध्यम से देश को बहुत कुछ देने का कार्य किया है। इस कारण जौनपुर से एक आत्मिक लगाव है।

सोशल मीडिया से

 

आज का कार्यक्रम जौनपुर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जौनपुर स्वाभाविक रूप से हमारे लिए महत्वपूर्ण रहा है। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि राजा यादवेंद्र दत्त दुबे की जनपद में बहुत ख्याति रही है और जनपद के विकास में उनका काफी योगदान रहा है। कलीचाबाद में गोमती नदी पर प्रस्तावित पुल का नाम राजा यादवेंद्र दत्त दुबे पर करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की।

 

जौनपुर ने कई वैज्ञानिक भी दिए

उन्होंने कहा कि जनपद जौनपुर ने कई वैज्ञानिक भी दिए हैं। सिकरारा से शेरवा सड़क के उच्चीकरण के कार्य को सरकार तेजी के साथ आगे बढ़ाएगी और सड़क का नामकरण पूर्व कुलपति बीएचयू डॉक्टर लाल जी सिंह के नाम से किया जाएगा

साथ ही साथ निषाद राज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का कार्य तेजी से आगे बढ़ाने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया। इसी विश्वास के साथ विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है जिससे जनपद जौनपुर का विकास के पथ पर अग्रसित हो सके।

किसानों को सहायत के लिए कार्य सुनिश्चित

फसलों के नुकसान का आकलन करते हुए किसानों को सहायता पहुंचाने का कार्य सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री जी द्वारा लोकार्पण की गई परियोजनाओं में रु110 लाख की लागत का गौ-संरक्षण केंद्र सरौनी पूरब पट्टी केराकत, 238.9 लाख की लागत से पाइप पेयजल योजना हिसामपुर, केराकत, रु0 264.28 की लागत से सांसद आदर्श ग्राम पाइप पेयजल योजना आरा, रु 206.26 लाख की लागत से सांसद आदर्श ग्राम पाइप पेयजल योजना बूढुपुर शाहगंज परियोजना प्रमुख हैं।

 

सोशल मीडिया से

 

इस अवसर पर मंत्री पिछड़ावर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उप्र सरकार अनिल राजभर, राज्यमंत्री आवास विकास एवं शहरी नियोजन गिरीश चन्द्र यादव, विधायक केराकत दिनेश चैधरी, विधायक जफराबाद हरेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर, मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला उपस्थित रहे।

 

कपिल देव मौर्य जौनपुर

 

 

Tags:    

Similar News