बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा- सरकार की जन विरोधी नीतियों का करेंगे विरोध

पेट्रोल डीजल की मूल्य बृद्धि वापस लो, मजदूरों के हक़ की लड़ाई जारी रहेगी। संविधान के साथ किये जा रहे छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Update: 2020-07-17 15:04 GMT

झाँसी: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री व जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि नव नियुक्त पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा, लगन और कर्तव्य परायणता से निभाना होगा। उन्होंने कहा कि आदमी की पहचान उसके कार्यों से ही होती है और उसे सम्मान उसके अच्छे कार्य ही दिलाते हैं। यह बात उन्होंने नई कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कही है।

सरकार की जन विरोधी नीतियों का करेंगे विरोध- बाबू कुशवाहा

बाबू कुशवाहा ने पार्टी के उद्देश्य विस्तार से बताये और अभी हाल में चलाये जा रहे धरना प्रदर्शन की याद दिलाते हुए कहा कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन विरोधी नीतियों का हम विरोध करेंगे और जनता के अधिकारों के लिए पार्टी हमेशा कृत संकल्प है। प्रत्येक सोमवार को आंशिक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। पेट्रोल डीजल की मूल्य बृद्धि वापस लो, मजदूरों के हक़ की लड़ाई जारी रहेगी। संविधान के साथ किये जा रहे छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। निजीकरण का विरोध करते है किसानों, असहायों, अल्प संख्यक वर्ग, मजदूरों के अधिकारों के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें- सतंरगी लाइटों से चमकेगा UP का ये रेलवे स्टेशन, जानिए क्या है फसाड लाइटें

तत्पश्चात उन्होंने नई कार्यकारिणी को नियुक्त पत्र प्रदान किए हैं। इनमें जिला प्रभारी अवध विहारी राजपूत निमगहना, जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र कुशवाहा शिवाजी नगर, उपाध्यक्ष शिवकुमार खिरिया, जिला संगठन मंत्री शैलेन्द्र मौर्य ,जिला संगठन मंत्री डॉ ज्ञानेंद्र पांचाल, जिला सचिव नरेंद्र यादव बंगरा गरौठा, विधानसभा अध्यक्ष गरौठा पुष्पेंद्र कुमार, विधानसभा अध्यक्ष बबीना परशुराम, विधानसभा मऊरानीपुर संतोष उल्दन, नगर अध्यक्ष रानीपुर अमित सोनी, नगर अध्यक्ष बरुआसागर जय प्रकाश, नगर उपाध्यक्ष बरुआसागर मनोज कुशवाहा, छात्र संघ अध्यक्ष बरुआसागर नीरज कुशवाहा, आदि लोग शामिल रहे हैं।

ये लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर रमेश निषाद प्रदेश अध्यक्ष, श्रीमती किरन कुशवाहा प्रदेश महासचिव, काली चरण कुशवाहा मंडल प्रभारी, दयाराम मुखिया पूर्व मंडल अध्यक्ष, श्रीमती प्रेम वती कुशवाहा प्रदेश सचिव, सवा खान जिला प्रभारी, श्रीमती मधु कुशवाहा वरिष्ठ नेता, श्रीमती उर्मिला, इंजीनियर बिहारी लाल,

ये भी पढ़ें- Defence Minister Rajnath Singh की ललकार, Ladakh में जाकर China को कहा…

इंजी मानवेन्द्र, पुरुषोत्तम कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष, सुनील कुशवाहा, प्रकाश बरुआसागर, आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता आर डी फ़ौजी ने की। संचालन नरेन्द्र यादव ने किया। अंत में महेन्द्र कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट- बी के कुशवाहा

Tags:    

Similar News