Jhansi: जेडीए और नगर निगम के बुलडोजर गरजे, अवैध कालोनियों निर्माण कार्य को किया ध्वस्त, अतिक्रमण हटाया

Jhansi: जेडीए व नगर निगम के बुलडोजर गरजे। जेडीए ने अवैध कॉलोनियों के निर्माण कार्य को तोड़ा। वहीं, नगर निगम वे अतिक्रमण को हटाया।

Report :  B.K Kushwaha
Update: 2022-08-02 16:16 GMT

बुलडोजर ने अवैध कालोनियों निर्माण कार्य को किया ध्वस्त

Jhansi: आज झांसी विकास प्राधिकरण (Jhansi Development Authority) एवं नगर निगम (Jhansi municipal Corporation) के उड़न दस्ते के बुलडोजर गरजे। झांसी विकास प्राधिकरण (Jhansi Development Authority) में जहां बिल्डर द्वारा अवैध कालोनियों में चल रहे निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया। वहीं नगर निगम की टीम ने कचहरी चौराहे से लेकर सदर बाजार तक सड़क के किनारे अतिक्रमण हटा दिया।

झांसी में चलाया गया ध्वस्तीकरण अभियान

झांसी के विकास क्षेत्र के अन्तर्गत ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही काटी गई कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया है। गढ़ियागाँव के विभिन्न क्षेत्रों में संजीव दुवे ,मोहित दुवे एवं महेश द्वारा लगभग 25 एकड़ भूमि पर कदीर खाँ एवं सुधीर सिंह गौर द्वारा लगभग 3.0 एकड़ भूमि पर पाँच दुकानों का अवैध रूप से किये गए निर्माण गिरा दिए। गौतम सिंह यादव द्वारा लगभग 8 से 10.00 एकड़ भूमि व शरद यादव द्वारा लगभग 3.0 एकड़ से अधिक भूमि पर काटी गयी कॉलोनियों के अन्तर्गत सड़क, इलेक्ट्रीक पोल व अन्य किये गये कार्य को ध्वस्त किया गया है। प्रकृति मोहन पाराशर द्वारा मुस्तरा रेलवे स्टेशन (Mustara Railway Station) के उस पर मौजा-पाड़री में लगभग 3.0 एकड़ भूमि पर अनाधिकृत रूप से की गई प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया गया।

इन जगहों से हटाया अतिक्रमण

वहीं, कचहरी चौराहे से सदर बाजार चौराहे तक सड़क के दोनों खड़े ठेलों, खो-खो व अन्य अतिक्रमण को जेसीबी से हटा दिया। नगर निगम की टीम ने आज 11 स्थानों अतिक्रमण हटाया ।वहीं सीपरी बाजार में प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचने पर दुकानदारों पर 13000 का जुर्माना लगाया।

मौके पर ये रहे मौजूद

ध्वस्तीकरण के समय डीबी राम सहायक अभियन्ता शैलेन्द्र पाण्डेय सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता निमिष गुप्ता घनश्याम तिवारी, सुखवीर सिंह, हंसराज सिंह भाटी एवं प्राधिकरण के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। 

Tags:    

Similar News