Jhansi News: पेड़ पर लटकी मिली लड़की की लाश, छेड़खानी से परेशान रहती थी

Jhansi News: झाँसी के रक्सा थाना क्षेत्र में पेड़ पर एक लड़की का शव लटका पाया गया (girl's body found hanging)। लड़की ने आत्महत्या (suicide) की या उसकी हत्या की गई है।

Report :  B.K Kushwaha
Update: 2022-09-10 15:45 GMT

झाँसी: लड़की का शव लटका पाया गया: Photo- Newstrack

Jhansi News: झाँसी के रक्सा थाना क्षेत्र (Raksa Police Station Area) में पेड़ पर एक लड़की का शव लटका पाया गया (girl body found hanging)। लड़की ने आत्महत्या (suicide) की या उसकी हत्या की गई है। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों के मुताबिक मृतका को गांव का एक लड़का छेड़खानी करते हुए काफी दिनों से परेशान करता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा में रहने वाली लड़की का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फांसी पर लटक रहे लड़की के शव को कब्जे में लिया। इसके बाद घटना की जानकारी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव में एक लड़के की छेड़खानी से परेशान रहती थी लड़की

मृतका के पिता का कहना है कि उसकी बेटी को गांव में रहने वाला एक लड़का अक्सर छेड़खानी करते हुए परेशान करता है। जिसका उलहना आरोपी के परिवार को भी दिया गया। लेकिन कोई असर नहीं हुआ। विगत दिवस वह खाना देने जब खेत आ रही थी तभी उसी आरोपी लड़के ने रोक लिया था। उसकी बेटी की हत्या हुई या फिर उसने आत्महत्या की यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

झाँसी में एक और दर्घदनाक घटना 

12 घंटे बाद बेतवा नदी से निकाला शव, सेल्फी लेते समय हुआ हादसा

नवाबाद थाना क्षेत्र के खुशीपुरा मोहल्ले में रहने वाला हर्ष और बल्ली समेत अन्य लोग गणेश विसर्जन के लिए बरुआसागर थाना क्षेत्र में स्थित बेतवा नदी किनारे गए थे। जहां गणेश विसर्जन के बल्ली और हर्ष डूब गए थे। जिससे वहां हड़कम्प मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद तलाश करवाई। जिसमें बल्ली को विगत देर शाम ही निकाल लिया गया और उपचार के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया था। जहां उसकी मौत हो गई।

Tags:    

Similar News